KBP Times

Rain; राजस्थान में बदला मौसम, अनेक जिलों में बारिश, राजधानी में अंधड़-तेज बारिश से पेड़ के नीचे दबीं गाड़ियां

Hot and raini weather

Garmi (Hot Weather) : राजस्थान में शनिवार को सुंबह मौसम ने करवट बदली। सुबह की शुरुआत गर्मी से हुई। सुबह नौ बजे के आस पास जयपुर के आकाश पर काले बादल घिर आए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हो गई। इसी प्रकर सीकर सहित कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर में बारिश के साथ आए अंधड़ से कई इलाकों में पेड़ भी गिर गए। मौसम विभाग की ओर से आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मई के पहले 15 दिन मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा।

दिन में अंधेरा छाया

शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे राजधानी में तेज बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बरसात से गर्मी से राहत मिली है। घने बादल छाने के कारण रोशनी काफी कम हो गई। सीकर जिले के फतेहपुर में सुबह तेज बरसात ने लू और गर्मी का असर कम कर दिया। टोंक और दौसा जिले में भी रुक-रुककर बरसात हो रही है।

गर्मी से रहेगी राहत

मौसम केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मई के शुरुआती दो हफ्तों में लगातार आंधी-बारिश का दौर चलेगा। सामान्यतरू मई में 5 से 6 दिन आंधी-बारिश होती है, लेकिन इस बार 10 से 12 दिन दोपहर बाद मौसम अचानक बदलने के आसार हैं। तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रह सकता है।

तेज गर्मी के बाद आंधी

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में दिनभर धूप रही, लेकिन शाम को हल्के बादल छाए और कुछ स्थानों पर धूलभरी हवा चली। बाड़मेर के अलावा बीकानेर में भी तेज गर्मी रही, यहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोटा में राहत के बाद तेज गर्मी

कोटा में दो दिन की हल्की राहत के बाद गर्मी फिर तेज हो गई है। सुबह 11-30 बजे ही तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में गर्म हवा और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान नजर आए। नयापुरा इलाके में नर्सिंग स्टूडेंट्स गर्मी से बचने के लिए मुंह पर स्कार्फ बांधकर बाहर निकलते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें : जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, जिंदा बम मिलने के मामले में राहत नही

अलवर में बादल छाए

अलवर शहर में सुबह से बादल छाए हैं। हवा भी चल रही है। धूप कम होने से गर्मी कम हुई है।

यह भी देखें : Jaipur: अब बिना रास्ते वाली जमीन को मिलेगा 20 फीट रोड, राजस्थान में किसानों को बड़ा तोहफा! KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2