Aag (Fire) : राजस्थान की राजधानी जयपुर के 22 गोदाम स्थित विद्युत विनियामक भवन की चौथी मंजिल पर आग लगने से कर्मचारियों में भगदड मच गई। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3 बजे जिस कमरे में आग लगी वह बंद था, लेकिन फ्लोर पर कर्मचारी मौजूद थे। ऐसे में धुआं उठने और आग की लपटें देखने के बाद बिल्डिंग में कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। बचाव टीम ने कमरे से सामान बाहर निकाला।
वीआईपी क्षेत्र
आग लगने का कारण अभी फिलहाल शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अधिकारिक रुप से अभी कोई कारण नहीं बताया गया है। जयपुर में विद्युत भवन राजस्थान विधानसभा के पास स्थित है और यह वीआईपी क्षेत्र है। विद्युत भवन के साथ ही आवासन मंडल का भी भवन है। इस क्षेत्र में सरकारी भवनों के विद्युत व्यवस्था और रखरखाव को लेकर संशय उत्पन्न हो गया है।
दस्तावेज सुरक्षित, फर्नीचर को नुकसान
बिजली नियामक आयोग के चेयरमैन राजेश शर्मा ने जानकारी दी है कि जहां आग लगी है वो कॉन्फ्रेंस हॉल है। यहां कुछ ज़रूरी रिकॉर्ड रखे थे। हालाँकि, रिकॉर्ड सुरक्षित हैं। इन रिकॉर्ड्स को डिजिटाइज़्ड रूप में भी सुरक्षित रखा गया है। फिर भी, कॉन्फ्रेंस हॉल की हालत का जायज़ा लेने पर पता चला कि कुछ दस्तावेज़ जल गए थे, और कुर्सियों को भी आग से नुकसान पहुंचा है। इसके बाद रिकॉर्ड्स को दूसरी जगह शिफ़्ट कर दिया गया है। हमारे यहां एक अलार्म सिस्टम लगा है। जैसे ही अलार्म बजा, संबंधित अधिकारी तुरंत ऊपर की मंज़िल पर पहुंच गए। खिड़कियां खोल दी गईं ताकि धुआं बाहर निकल सके। धुआं बहुत ज़्यादा घना था, इसलिए, उसे बाहर निकालने में मदद के लिए ऊपर के आउटलेट खोल दिए गए। फ़ायर ब्रिगेड 5 से 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया।“
जांच का वादा
दस्तावेज़ पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि चौथी मंज़िल पर, जहां रिकॉर्ड रूम के पास आग लगी थी। आस-पास के किसी भी कमरे में शॉर्ट सर्किट या इसी तरह की किसी बिजली की खराबी के कोई संकेत नहीं दिखे। फिर भी, मीडिया के सवालों के जवाब में, उन्होंने घटनाक्रम की पूरी तरह से जाँच कराने का वादा किया।
यह भी पढ़ें : अलवर में दोस्त की पत्नी से रेप, दिल्ली में IRS की बेटी की हत्या, राहुल मीणा की दरिंदगी के कई खुलासे
यह भी देखें : JCTSL मजदूर कांग्रेस का शहीद स्मारक पर हल्ला बोल, बकाया एरियर भुगतान की मांग। KBP Times



