KBP Times

पाली में कुत्ते का आतंक, महिला का चेहरा नोचा, बुजुर्ग के पैर पर काटा, बच्चे को स्कूटी से गिराकर किया हमला

Dog attack in pali

Dog : आवारा श्वानों को पकडे जाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद पाली जिला प्रशासन में इसका असर नहीं हुआ है। पाली नगर परिषद के लापरवाही के चलते एक कुत्ते ने एक ही कॉलोनी में तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्ते ने पहले घर के बाहर झाड़ू लगा रही बुजुर्ग महिला का चेहरा नोच दिया। इसके बाद एक बुजुर्ग और एक बच्चे को पर भी हमला कर दिया। मामला पाली शहर के हाऊसिंग बोर्ड में मंगलवार शाम का है। कुत्ते ने महिला के मुंह पर अटैक कर उसे घायल कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। वहीं जिस बुजुर्ग के पैर पर काटा उसकी पहचना नहीं हो पाई है। इधर, इसी कॉलोनी में स्कूटी पर जा रहे 13 साल के बच्चे को स्कूटी से गिराकर कुत्ते ने पैर पर काट लिया। दोनों को बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

घर के बाहर हमला किया

जानकारी के अनुसार शहर के हाऊसिंग बोर्ड निवासी 54 साल की लीलादेवी अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। वह कचरे को घर के बाहर बनी सड़क के एक तरफ कर रही थी। इसी दौरान एक लोडिंग के नीचे बैठे कुत्ते ने अचानक उनके मुंह पर हमला कर दिया। इस पर लीलादेवी ने झाड़ू से उसे मारा तो उसने मुंह छोड़ दिया लेकिन दोबारा उन पर अटैक किया। कुत्ते के इस हमले से उनके नाम और सिर पर घाव हो गए। वे मुंह ढककर घर पहुंची। इसके बाद उन्हें परिजन बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आए।

बुजुर्ग और बच्चे पर भी हमला किया

लीलादेवी पर हमला करने के बाद कुत्ता लोडिंग टेम्पो के नीचे आकर बैठ गया। इस दौरान एक बुजुर्ग वहां से गुजर रहे थे। इस पर कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया, जिसे उन्होंने लाठी मारकर भगाया। इसके बाद कुछ दूरी पर 13 साल का आदित्य कवाड़ स्कूटी पर जा रहा था। कुत्ते ने स्कूटी का पीछा कर आदित्य को गिराया और फिर उसके भी पैरों में काट लिया। इस पर परिजन धीरज को भी बांगड़ हॉस्पिट लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : जयपुर में BJP महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, CM भजन लाल शर्मा बोले- काला पन्ना बनाकर छोड़ दिया…

अम्बेडकर नगर में किया हमला 

इधर, शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर मंगलवार शाम को 10 साल का वंश पुत्र राजेन्द्र रावत खेल रहा था। इस दौरान उस पर एक कुत्ते ने उस पर हमला दिया। वंश के पैर पर दो जगह काट लिया। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल परिजन लेकर पहुंचे।

यह भी देखें : अलवर में पानी के लिए त्राहि-त्राहि! पंप हाउस पर जड़ा ताला, पुलिस तैनात | अलवर जल संकट | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Israel Lebanon Attack

अमेरिका-ईरान पीस डील का असर बेअसर! इजराइल के हमले से दहला लेबनान, 18 लोगों की मौत

Birth Chart

कोई वैज्ञानिक प्रमाणित नहीं फिर भी व्यक्ति के जीवन का ज्योतिषीय नक्शा है जन्म कुंडली

COVID-19

कोरोना की जन्मकुंडली में नया ट्विस्ट, वुहान लैब को अमेरिकी फंडिंग का सनसनीखेज दावा, जानें पूरा मामला

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

2

2