KBP Times

जयपुर में BJP महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, CM भजन लाल शर्मा बोले- काला पन्ना बनाकर छोड़ दिया…

Women Reservation Bill Controversy

Women Reservation Bill Controversy: लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल 2026 के गिरने के बाद से बीजेपी लगातार विपक्ष के खिलाफ हमलावर है. इसी कड़ी में जयपुर में आज सोमवार को बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली. इस पदयात्रा को बीजेपी ऑफिस से शहीद स्मारक के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमार ने रवाना किया. बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा में महिला कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर शहीद स्मारक के लिए रवाना हुई. पुलिस ने पदयात्रा को कमिश्नरेट के सामने बेरीकेडिंग लगाकर रोका.

“इन्होंने इसे काला पन्ना बनाकर छोड़ दिया”
भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति अधिनियम लेकर आए थे, ताकि माताओं-बहनों को उनका हक मिल सके. लेकिन कांग्रेस और उससे ईडी गठबंधन वालों ने बिल को गिराने का काम किया. 17 अप्रैल एक ऐतिहासिक दिन बनने वाला था. लेकिन इन्होंने इसे काला पन्ना बनाकर छोड़ दिया. इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है. पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014 से लगातार माताओं-बहनों के लिए काम हुआ है. बेटी-बचाओं, बेटी पढ़ाओं अभियान आरम्भ किया. घर-धर शौचालय बनाकर स्वच्छता का अभियान दिया. उज्जवला योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को धुएं से पीछा छुड़ाने का काम किया. पिछले 70 सालों में इस देश में और प्रदेश में जिन्हीने सबसे ज्यादा शासन किया, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आपने महिलाओ को क्या दिया. ऐसे लोग अगर आपके बीच में आते हैं तो इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना हूं.

यह भी पढ़ें: जयपुर सेंट्रल जेल में RAC जवान की गोली लगने से मौत, आत्महत्या या हादसा ? पुलिस कर रही जांच

“घर, गली और जिले में मत घुसने देना”
उपमुख्यमंत्री दीया कुमार ने कहा कि इन्होंने (विपक्ष) आपका हक छीना है. आपका वोट मांगने का अधिकार नहीं है. आप इनको अपने घर, गली और जिले में मत घुसने देना.

बता दें कि शुक्रवार को लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया संविधान का 131वां संशोधन बिल केंद्र सरकार लोकसभा में पास नहीं करवा पाई. इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधना था. लोकसभा में बिल पर 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई. संसद में उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले, पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े. जबकि बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमनत की आवश्यकता होती है. 528 का दो तिहाई 352 होता है. इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2