KBP Times

बदले मौसम ने ढाया कहर, राजधानी में तीन हादसे, दो की मौत, खेतों में फसल तबाह

weatherr accident after change

Accident (Weather impact) : शुक्रवाम शाम को अचानक मौसम बदलने से प्रदेश के प्रभावित जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। राजधानी जयपुर में बारिश, ओलावृष्टि, अंधड़ के चलते तीन जगहों पर हादसों में दो लोगों की जान चली गई जबकि एक महिला छत ढहने से दब गई लेकिन उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके अलावा खेतों में कटी फसलों पर ओलावृष्टि से प्रदेशभर के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कल शाम को गांधी नगर और जवाहर नगर इलाके में दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। ब्रहमपुरी इलाके के जोरावर सिंह गेट पर टीनशेड का घर ढह गया। अंधड़ के चलते टीनशेड की छत पूरी तरह से टूटकर नीचे आ गिरी।एक घर की टीनशेड की छत ढह गई। टीनशेड की छत के नीचे गिरने से घर में मौजूद महिला दब गई। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर महज कुछ ही मिनटों में दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की ओर से प्राथमिक उपचार के लिए महिला को हॉस्पिटल भिजवाया गया।

महिला को सुरक्षित बाहर निकाला

स्थानीय लोगों की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाने की चेतक मौके पर पहुंची। चेतक में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टूटे बिजली तारों को देखने के बाद भी पुलिसकर्मी अंदर घुसे। काफी मशक्कत कर टीनशेड के नीचे दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

बिजली पोल के नीचे दबा बाइक सवार, बुजुर्ग पर ग्रेनाइट की पट्टी गिरी

दो अलग अलग स्थानों गांधी नगर और जवाहर सर्किल इलाके में हुए दो अलग-अलग हादसों में दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। पहली घटना गांधी नगर के तुलसी मार्ग पर हुई। शाम करीब 6 बजे आंधी के दौरान अचानक बिजली का पोल टूटकर वहां से निकल रहे बाइक सवार के ऊपर आ गिरा। घटना के दौरान मौके से गुजर रही 112 पुलिस वाहन के कर्मियों ने भीड़ देखकर तुरंत स्थिति का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए उसे हॉस्पिटल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रामजीलाल (50) निवासी जवाहर नगर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : सीमा हैदर के घर गूंजा ‘भारत’ नाम: नामकरण संस्कार में दिखा खास उत्साह

15 साल पहले हादसे में बेटे की मौत

परिजनों के अनुसार, रामजीलाल बिजली के पोल से जुड़े काम करते थे। शुक्रवार शाम को आए तेज अंधड़ के दौरान एक पोल गिर गया। इसकी चपेट में आने से रामजीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। उनके बड़े बेटे योगेंद्र महावर ने बताया कि यह परिवार के लिए दूसरा बड़ा झटका है।

यह भी देखें : जयपुर में पत्नी ने ही की पति की ह*त्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस। KBP Times

दूसरी घटना- ग्रेनाइट की पट्‌टी गिरी

दूसरी घटना जवाहर सर्किल इलाके की है। यहां एक निर्माणाधीन मकान में रखी ग्रेनाइट की भारी पट्टी तेज हवा के चलते गिर गई। हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतक उसी मकान में काम करने वाला नौकर बताया जा रहा है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Reliance General Meeting

मुंबई में 410 एकड़ में वर्ल्ड क्लास कैंपस, मेडिकल सिटी और वंतारा यूनिवर्सिटी बनाएगी रिलायंस फाउंडेशन

Jio Reliance

रिलायंस ने किया Jio AI सर्विसेज का ऐलान, कॉल पर बात करते-करते खुद बुक होगी कैब और खाना!

Israel Lebanon Attack

अमेरिका-ईरान पीस डील का असर बेअसर! इजराइल के हमले से दहला लेबनान, 18 लोगों की मौत

Birth Chart

कोई वैज्ञानिक प्रमाणित नहीं फिर भी व्यक्ति के जीवन का ज्योतिषीय नक्शा है जन्म कुंडली

COVID-19

कोरोना की जन्मकुंडली में नया ट्विस्ट, वुहान लैब को अमेरिकी फंडिंग का सनसनीखेज दावा, जानें पूरा मामला

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

2

2