KBP Times

नशे के खिलाफ कार्रवाई, जयपुर क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्कर को दबोचा, 17 लाख की स्मैक जब्त

Drug smuggler arrest

Rajasthan: जयपुर क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी में एक बदमाश को अरेस्ट किया है। आरोपी तस्कर के कब्जे से 17 लाख रुपये की स्मैक बरामद की है। वह कच्ची बस्ती में रहकर तस्करी कर रहा था। पुलिस ने इंटेलिजेंस की सूचना पर सप्लाई लेकर आए तस्कर को दबिश देकर पकड़ा है।
अशोक नगर थाना पुलिस शनिवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें : गौ हत्या के विरोध में पोकरण बंद, तीन गिरफ्तार, एक के मकान पर चलाया बुलडोजर

85 ग्राम के साथ पकड़ा गया तस्कर

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्रग्स तस्करी में आरोपी रवि कुशवाह निवासी रोन भिंड मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से मिली 85 ग्राम स्मैक को जब्त किया गया। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 17 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स माफिया से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपी अशोक नगर इलाके स्थित भोजपुरा कच्ची बस्ती में काफी समय से रहकर ड्रग्स तस्करी कर रहा था। जयपुर क्राइम ब्रांच की इंटेलिजेंस टीम की सूचना पर ड्रग्स सप्लाई लेकर आए तस्कर को पकड़ने के लिए अशोक नगर इलाके में दबिश दी गई।

यह भी देखें : राजस्थान में गौ ह*त्या पर बवाल | पोकरण बंद, सड़क पर उतरे लोग | आरोपी के घर चला बुलडोजर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2