KBP Times

PM से पहले CM का दौरा, महाना छठी और हनुमंत कथा के चलते अलर्ट मोड पर अजमेर जिला प्रशासन

Ajmer administration

Rajasthan News : अजमेर में मंगलवार का दिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए बडा चुनौती भरा रहा है। आज राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अजमेर पहुंचे हैं तो दूसरी तरफ ख्वाजा की छठी हैं जिसमें हजारों जायरीन दरगाह में हैं वहीं पुष्कर में पंडित धर्मेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा में भी हजारों लोग पुष्कर में हैं। ऐसे में जिला पुलिस प्रशासन तीनों जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क और सजग रहा है।

सीएम अजमेर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 28 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अजमेर पहुंचे। उन्होंने कायड़ विश्राम स्थली में तैयारियों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिजली-पानी सहित तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, केबिनेट मंत्री सुरेश रावत, देवनारायण बोर्ड चेयरमेन ओम प्रकाश भडाणा, जिला कलक्टर लोक बन्धु एवं पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शर्मा ने जनसभा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सहभागियों के परिवहन, भोजन, पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा एवं समन्वय संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

ख्वाजा की छठी आज

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में आज ख्वाजा की महाना छठी मनाई जा रही है जिसमें विभिन्न प्रांतों से जायरीन भाग लेने पहुंचे। हालांकि छठी की फातिहा सुबह नौ बजे संपन्न हो गई लेकिन बडी संख्या में जायरीन खरीददारी और अजमेर घूमने के लिए रुके हुए हैं। दरगाह क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिक सतर्कता बरत रही है।

यह भी पढ़ें : राज्य सरकार ने किए 21 IPS अफसरों के तबादले, जयपुर में राहुल प्रकाश को नई जिम्मेदारी

हनुमंत कथा का दूसरा दिन

पुष्कर के नए मेला मैदान में बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र शास्त्री की कथा का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को तीन बजे धीरेन्द्र शास्त्री मंच पर पहुंचे। हनुमान आरती से कथा की शुरुआत हुई। इस दौरान भजन भजनों पर श्रद्धालु नाच उठे। दोपहर चार बजे से 6 बजे तक दिव्य दरबार होगा। कथा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के शामिल होने का कार्यक्रम भी है। इसके लिए सीएम सिक्योरिटी टीम ने पांडाल व कथा स्थल का जायजा लिया।

यह भी देखें : राजस्थान में प्राइवेट बसों का चक्का जाम | जयपुर सिंधी कैंप पर हाहाकार

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2