IPS Transfer: राज्य सरकार ने सोमवार देर रात देर रात 21 IPS अफसरों के तबादले किए हैं। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा के रेंज आईजी के तबादले किए गए हैं। IPS ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार एसओजी आईजी शरत कविराज जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। ज्यादातर IPS अफसरों के प्रमोशन के बाद ट्रांसफर किए गए हैं। जोधपुर के पुलिस कमिश्नर और जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश का तबादला जयपुर के स्पेशल कमिश्नर के पद पर किया गया है। जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश का तबादला जयपुर रेंज आईजी के पद पर किया है।
प्रमोशन के बाद कहां भेजे गए सीनियर IPS
IPS ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार एडीजी क्राइम ब्रांच हवा सिंह घुमरिया को एडीजी मुख्यालय, विपिन कुमार पांडे को एडीजी पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड, मुख्यालय से एडीजी क्राइम ब्रांच, राजस्थान के पद पर किया है। प्रफुल्ल कुमार को आईजी इंटेलीजेंस से एडीजी, इंटेलिजेंस के पद पर प्रमोट किया है। जयपुर रेंज के आईजी राघवेंद्र सुवासा को प्रमोशन के बाद एडीजी, ट्रेनिंग के पद पर तबादला किया है। जोधपुर रेंज की आईजी राजेश मीणा का तबादला आईजी होमगार्ड जयपुर के पद पर किया है। एस परिमल का आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय से आईजी एसीबी के पद पर तबादला किया है।
आईजी एंटी नारकोटिक्स की जिम्मेदारी
अब तक आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के आईजी विकास कुमार को अब आईजी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का जिम्मा दिया गया है। उनसे एटीएस का जिम्मा वापस ले लिया है।
राहुल प्रकाश जयपुर रेंज आईजी
सत्येंद्र सिंह को आईजी (सीआईडी सीबी) से आईजी (जोधपुर) रेंज, राहुल प्रकाश को स्पेशल पुलिस कमिश्नर जयपुर से आईजी जयपुर रेंज, ओम प्रकाश- 2 का तबादला पुलिस आर्म्ड बटालियन से आईजी बीकानेर रेंज के पद पर किया है। बीकानेर रेंज आईजी हेमंत कुमार शर्मा का तबादला आईजी SCRB जयपुर के पद पर किया है। अजय पाल लांबा का IG SOG जयपुर के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
सत्येंद्र कुमार होंगे सीईओ
सत्येंद्र कुमार को आईजी, एससीआरबी जयपुर से सीईओ राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्टेशन एंड इनोवेशन जयपुर के पद पर लगाया है। IPS को आईएएस वाली प्रशासनिक पोस्ट दी गई है।
जेडीए DIG राहुल कोटकी का तबादला
प्रीति चंद्र को डीआईजी आर्म्ड बटालियन फर्स्ट जयपुर से आईजी लॉ एंड आर्डर प्रशासन जयपुर, हरेंद्र कुमार महावर को डीआईजी एसएसबी,जोधपुर से आईजी, सीआईडी सीबी जयपुर के पद पर लगाया है। जेडीए जयपुर में डीआईजी राहुल कोटकी की का तबादला आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय के पद पर किया है। राजेश सिंह को एसीबी, डीआईजी थर्ड से आईजी एटीएस जयपुर के पद पर लगाया है। कालूराम रावत को डीआईजी पुलिस हाउसिंग से आईजी पुलिस सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जयपुर के पद पर लगाया है।



