KBP Times

भारतीय वायुसेना का अचंभित कर देने वाला एयर शो जयपुर में आज

Air show in Jaipur

AIr Show in Jaipur : देश-दुनिया में अब तक 800 एयर शो कर चुकी भारतीय वायुसेना की टीम 20 और 22 फरवरी को 801वां एयर शो प्रदेश की गुलाबी नगरी राजधानी जयपुर में करेंगी। नाहरगढ़ की पहाड़ियों से निकलकर जलमहल के ऊपर 1000 फीट की ऊंचाई पर एयरोबेटिक्स टीम के जांबाज पायलट्स तिरंगे धुएं के साथ चकित करने वाले 18 मैन्युवर बनाएंगे। करीब 5 मीटर की दूरी रखकर पायलट हवाई कलाबाजियां दिखाएंगे।राजधानी में जलमहल के आसमान में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम इतिहास रचने जा रही है। एयर शो की खास बात यह है कि तिरंगा धुआं स्वदेशी स्मोक पॉड्स से निकलेगा। इन पॉड्स को हाल ही में वायुसेना के 11 बेस रिपेयर डिपो, नासिक में विकसित किया गया है। गुरुवार को सूर्यकिरण और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के भगवत सिंह मेहता सभागार में युवाओं से संवाद किया। पायलटों ने कहा कि वायुसेना में करियर नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प है।

ऐसा रहेगा एयर शो में विमानों का प्रदर्शन

नाहरगढ़ की पहाड़ियों के पीछे से नौ विमान दर्शकों के सामने आकर चकित करेंगे और वर्टिकल जीरो बनाएंगे।
-तेजस विमान पीछे से आकर दर्शकों के सामने हवा में आकृति बनाएंगे।
-अग्नि दर्शकों के पास से घूमकर विमान आसमान में 400 फीट की ऊंचाई पर अग्नि मिसाइल की शेप में उड़ेंगे।
-क्लोवर दर्शकों के राइट साइड से आकर अचानक हवा में मुड़ेंगे।
रोल एकसाथ 9 विमान रोल बनाएंगे, यानी गोलाकार घूमेंगे।
-बज साइड से विमान आकर एकदम अचंभित करेंगे।
-बॉम्ब ब्रस्ट नौ विमान लूप करेंगे उड़ेंगे और 700 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर जाकर बम की तरह बिखर जाएंगे।
-डबल कॉर्क स्क्रू की तरह डीएनए का शेप बनाएंगे।

यह भी पढ़ें : डाॅक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों का विरोध जारी, हाईकोर्ट बार अध्यक्ष की नहीं मानी घोषणा

-डबल क्रॉस दो-दो विमान आमने-सामने एक-दूसरे को क्रॉस करेंगे, ये सांसें रोकने वाला स्टंट होगा।
-अल्फा क्रॉस 5 विमान ए शेप में उड़ेंगे और एक विमान नीचे की ओर आएगा।
-बिग एरो 9 विमान तिरंगे की तरह उड़ेंगे। पीछे तिरंगा बनेगा।
-इंडिया रोल तीन विमान अंग्रेजी में आई बनाकर इंडिया रोल दिखाएंगे।
-हार्ट पिचिंग विमान धुएं से दिल की कृति बनाएंगे, जबकि 1 तीर से पंक्चर करेगा।
-सिंगल क्रॉस सिंगल विमान एक-दूसरे को तेजी से क्रॉस करेंगे।

यह भी देखें : डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने स्थगित किया धरना, वकील अब भी अड़े

-पांच विमान हवा में बिखरकर जयहिंद बनाएंगे।
-हिडन स्पिलिट रू तीन विमान छिपकर एक दम प्रकट होंगे। डाउनवार्ड क्लोवर
-ब्रस्ट रू पांच विमान ऊपर से नीचे आकर बिखर जाएंगे।
-कूबन रू एक दम लो हाइट पर एक विमान तेजी से दर्शकों के सामने आएगा।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2