KBP Times

कोहरे का कहर, वाहनों की भिड़ंत में 10 से ज्यादा घायल, आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी

Road Accident

Rajasthan State news : राजस्थान में आज भी घने कोहरे का कहर देखने को मिला है। सीकर जिले में बुधवार सुबह धुंध के कारण चार बस-ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसके बाद और गाड़ियां बस से टकरा गईं। हादसे में 10 लोग घायल हो गए।

चूरू में भी एम्बुलेंस के एक्सीडेंट में एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, राजस्थान में  मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से 22 जनवरी को 6 और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर होने की संभावना जताई है, जबकि पहले दिन जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में भी कोहरे का कहर का असर देखने को मिल सकता है।

ट्रक से एम्बुलेंस की जोरदार टक्कर

कोहरे के कारण शेखावाटी सहित एनसीआर वाले एरिया में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। कोहरे के कारण फतेहपुर (सीकर) थाना क्षेत्र के हरसावा गांव में ट्रक, बस सहित चार गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए हैं।

इनमें से तीन को सीकर के सरकारी हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया है। वहीं, चूरू के श्योपुरा गांव में एक एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान हाईकोर्ट ने नाता प्रथा से हुआ विवाह को वैध माना

हादसे में जींद के रहने वाले अशोक की मौत हो गई। मरीज अशोक को एम्बुलेंस से सादुलपुर के सरकारी हॉस्पिटल से हिसार रेफर किया गया था।
कोहरे से गिरा पारा, सर्दी बढ़ी

पिछले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी जिलों में घना कोहरा रहा। इस कारण मंगलवार को जयपुर, चूरू, पिलानी, सीकर, फतेहपुर, करौली, दौसा, अलवर में तापमान गिरा।

जयपुर को छोड़कर इन शहरों में तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ। कल सबसे ज्यादा ठंडा इलाका पाली का एरिया रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह भी देखें : लोकार्पण के इंतजार में खाली पड़ी 70 करोड़ की पार्किंग, Jaipur हाईकोर्ट जाम से जनता परेशान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क