KBP Times

सऊदी में निकाह, नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री… अमरोहा में 2 महीने से छुपकर रह रही थी बांग्लादेशी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमरोहा पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रही एक बांग्लादेशी महिला और उसके भारतीय पति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अक्टूबर 2025 में नेपाल बॉर्डर के जरिए गैर कानूनी तरीके से देश में दाखिल हुए थे और करीब दो महीनों से मंडी धनौरा क्षेत्र में रह रहे थे।

सऊदी अरब में हुई मुलाकात और निकाह

जांच के दौरान पता चला कि बांग्लादेशी नागरिक रीना बेगम और भारतीय नागरिक राशिद अली की मुलाकात कुछ साल पहले सऊदी अरब में नौकरी के दौरान हुई थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और वहीं निकाह भी कर लिया। निकाह के बाद रीना ने भारत आने की इच्छा जताई, जिसके बाद दोनों नेपाल में टूरिस्ट वीजा पर पहुंचे और फिर नेपाल-भारत सीमा से अवैध तरीके से देश में दाखिल हो गए।

दो महीने से अमरोहा में रह रहे थे पति-पत्नी

दोनों पिछले करीब दो महीनों से मंडी धनौरा कस्बे में किराए पर रह रहे थे। स्थानीय स्तर पर लोगों को उन पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस और खुफिया विभाग सक्रिय हुए। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और पुख्ता हुआ। एक वीडियो में रीना विमान में बैठकर ‘बाय-बाय बांग्लादेश’ कहते दिखाई देती है, जबकि दूसरे वीडियो में वह बंग्ला भाषा में बातचीत करती दिख रही है।

घंटों चली पूछताछ में हुए कई खुलासे

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर करीब आठ घंटे तक पूछताछ की।
शुरुआत में रीना ने खुद को पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताकर जांच टीम को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब वीडियो दिखाए गए तो पति राशिद ने स्वीकार कर लिया कि रीना वास्तव में बांग्लादेश की नागरिक है। पूछताछ में यह भी पता चला कि वे नेपाल की तरफ से बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में दाखिल हुए थे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने रीना बेगम पर विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि उसके पति राशिद अली पर उसे शरण देने और अवैध प्रवेश में सहायता करने का आरोप लगाया गया है।
अब जांच टीमें यह पता लगा रही हैं कि—

  • भारत में आने के पीछे उनका असली मकसद क्या था?

  • क्या वे किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं?

  • देश में अवैध एंट्री के दौरान किसकी मदद मिली?

फिलहाल दोनों को न्यायिक कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2