KBP Times

वरुथिनी एकादशी व्रत: कन्यादान के समान पुण्य फल, जानिए तिथि, पूजा मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Varuthini Ekadshi 2026

Varuthini Ekadashi Date 2026- वरुथिनी एकादशी हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यकारी और कल्याणकारी व्रत माना जाता है. इस व्रत का समर्पण भगवान विष्णु को होता है. आइए जानते हैं इस व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व.

वरुथिनी एकादशी का महत्व

वरुथिनी एकादशी को बहुत ही शुभ फलदायी व्रत माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से जीवन की परेशानियाँ दूर होती हैं और व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. साथ ही सुख-समृद्धि और पारिवारिक सौभाग्य में वृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है.

कब है वरुथिनी एकादशी और शुभ मुहूर्त 

वैशाख कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि फ्यूचर पंचांग के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 01:17 बजे प्रारंभ होकर 14 अप्रैल 2026 को प्रातः 01:09 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार यह व्रत 13 अप्रैल 2026 को ही रखा जाएगा. इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11:56 AM से 12:47 PM तक रहेगा. इस समय में पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है.

वरुथिनी एकादशी व्रत नियम

– इस दिन व्रती को चावल का सेवन नहीं करना चाहिए.
– सात्विक भोजन करें और तामसिक वस्तुएँ जैसे लहसुन-प्याज से परहेज करें.
– ब्रह्मचर्य का पालन आवश्यक है.
– मन, वाणी और कर्म में शुद्धता बनाए रखें.

यह भी पढ़ें : अक्षय तृतीया 2026: बन रहा दुर्लभ गजकेशरी योग, इस दिन किए गए काम देंगे कई गुना फायदा

 वरुथिनी एकादशी धार्मिक महत्व

पद्म पुराण के अनुसार इस व्रत को रखने से व्यक्ति को कन्यादान के समान पुण्य फल प्राप्त होता है.

– दान-पुण्य करने और भगवान विष्णु की पूजा से जीवन की बाधाएँ दूर होती हैं.
– महिलाओं के लिए यह व्रत अखंड सौभाग्य का प्रतीक है.
– पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

यह भी देखें : राजस्थान में रहस्यमयी बीमारी का कहर! 5 दिन में 5 मासूमों की गई जान

डिसक्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. KBPTimes इसकी सत्यता या इससे होने वाले लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता. अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या पंडित से सलाह लें.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

2

2