KBP Times

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल ने आखिरकार किया सरेंडर, लंबे समय से विशेष ACB टीम को दे रहे थे गच्चा

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल ने आखिरकार किया सरेंडर

Subodh Agarwal: लम्बे समय से राजस्थान की एसीबी टीम से आंख मिचौली खेलते हुए आखिरकार पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एसीबी की टीम उन्हे दिल्ली से लेकर जयपुर पहुंची है। एसीबी मुख्यालय में डीआईजी ओमप्रकाश मीणा सुबोध अग्रवाल से पूछताछ कर रहे हैं। पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल के खिलाफ जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में गिरफ्तारी वारंट जारी था। इस घोटाले में जलदाय विभाग के 9 अफसरों को भी पकड़ा था। वहीं अग्रवाल समेत चार के खिलाफ वारंट जारी था।

 वित्तीय गड़बड़ियों का मामला

एसीबी ने जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर 17 फरवरी को बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर, बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित कुल 15 जगहों पर छापेमारी की गई थी। जांच में फर्जी बिल, वित्तीय गड़बड़ियों और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता सामने आई थी। 17 फरवरी को ही सुबोध अग्रवाल के घर पर भी छापेमारी की गई थी। इसी दिन जलदाय विभाग के 9 अफसरों को पकड़ा गया था। 18 फरवरी को सुबोध अग्रवाल को लुक आउट नोटिस जारी हुआ था।

यह है  है पूरा मामला

एसीबी ने जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर, बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। जांच में फर्जी बिल, वित्तीय गड़बड़ियों और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

यहां भी पढ़ें : टीना डाबी की सलाह से बदली काजल की किस्मत, पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर बनीं IPS
यह भी देखें: Tina Dabi की सलाह से बदली काजल की किस्मत | पहले प्रयास में UPSC पास, बनी IPS! | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

2

2