KBP Times

Google Pixel 10 खरीदना चाहते है तो अब मौका, धमाकेदार छूट, उठाएं फायदा

Google Pixel 10 Technology

Google : अगर आप Google Pixel 10 फोन खरीदना चाहते है तो अब मौका आ गया है. अमेजन पर चल रही डील में आप इस फोन की खरीद पर हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं. इस फोन की बात करें तो यह एकदम क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस और शानदार परफॉर्मेंस देता है. Google Pixel 10 में क्या-क्या फीचर्स हैं और इसकी खरीद पर आप कुल कितनी बचत कर सकते हैं –

क्या-कुछ मिलता है?

अगस्त 2025 में लॉन्च हुए Google Pixel 10 में 6.3 इंच की OLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. कंपनी ने इसे Google Tensor G5 चिपसेट से लैस किया है. Android 16 पर ऑपरेट करने वाले इस फोन को 7 सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलती रहेगी. फोटो और वीडियो के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 13MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा लगा हुआ है. फ्रंट की बात करें तो सेल्फी और वीडियो के लिए 10.5MP का लेंस लगा हुआ है. यह फोन 4970mAh के बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुआ था.

Google Pixel 10 पर कितना डिस्काउंट?

गूगल ने भारत में इस फोन को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. अभी इस फोन पर छप्परफाड़ छूट आ गई है. अमेजन पर Google Pixel 10 केवल 70,300 रुपये में लिस्टेड है. करीब 9700 रुपये के इस फ्लैट डिस्काउंट के अलावा इस पर 2100 रुपये का कैशबैक और 2500 रुपये के बैंक ऑफर मिल रहे हैं. इस तरह कुल मिलाकर इस फोन पर 13,000 रुपये से अधिक की छूट प्राप्त की जा सकती है. इस कीमत में गूगल का यह फ्लैगशिप डिवाइस एक दमदार डील बन जाता है.

Galaxy S25 Ultra के दाम भी धड़ाम से गिरे

Google Pixel 10 की तरह सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S25 Ultra के दाम भी धड़ाम से गिर गए हैं. भारत में Galaxy S25 Ultra (12GB+256GB) को 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. अभी यह फोन विजय सेल्स पर 10,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 1,19,999 रुपये में लिस्टेड है. HSBC क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 6,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 1,13,999 रुपये रह जाती है.

यहां भी पढ़ें : Generate Aadhaar VID: आधार फ्रॉड से बचने का आसान तरीका! असली नंबर छिपाएं, VID का इस्तेमाल करें

यह भी देखें : स्वच्छ भारत 2.0 फेल? रामबाग का स्मार्ट टॉयलेट बना नशेड़ियों का अड्डा! KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2