KBP Times

बीरभूम में PM मोदी ने CM ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- “..वो मानवता के माथे पर कलंक…”,

PM Narendra Modi

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (9 अप्रैल) एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर, ऐसा समाज देखना चाहते थे जहां हर कोई भय से मुक्त हो. लेकिन TMC के महाजंगलराज ने एकदम उल्टा कर दिया. ये मां, माटी और मानुष की बात करते थे लेकिन मां आज रो रही है, माटी पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है और मानुष भयभीत है, डरा हुआ है, सहमा हुआ है. TMC के महाजंगलराज का साक्षी हमारा ये बीरभूम है. बोगतुई में जो कुछ हुआ वो सिर्फ एक घटना नहीं थी, वो मानवता के माथे पर कलंक था. निर्दोष महिलाओं और बच्चों को जिंदा जला दिया गया. ये महाजंगलराज नहीं है तो क्या है?

“TMC सिंडिकेट घुसपैठियों को फर्जी दस्तावेज दिलवा रहा”
PM मोदी ने आगे कहा कि बंगाल की माटी पर घुसपैठियों का कब्जा बहुत ही खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है. TMC का सिंडिकेट घुसपैठियों को फर्जी सरकारी दस्तावेज दिलवा रहा है. पड़ोस से घुसपैठिए अंदर आते हैं. यहां पंचायत हो, अन्य सरकारी दफ्तर हो, वहां डरा-धमका कर, गलत काम कराए जा रहे हैं. फर्जी दस्तावेज बनाने का ये काला खेल बंगाल की, देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है. इसलिए आज मैं बंगाल के लोगों से एक वादा करता हूं. बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ के मददगार लोगों के खिलाफ एक विशेष जांच बैठाई जाएगी. ये मेरी गारंटी है आपको. घुसपैठियों के हर मददगार को, चाहें वो कितनी ही ताकतवर क्यों न हों, उसकी पहचान की जाएगी.

यह भी पढ़ें: “सिर्फ घुसपैठियों की ‘फैक्ट्री’ फली-फुली…” बंगाल में TMC सरकार पर जमकर भड़के PM मोदी

“ये देश के संविधान का अपमान है”
प्रधानमंत्री ने कहा कि मां, माटी और मानुष में से, मां की स्थिति तो और भी खराब है. हमारे SC-ST और OBC समाज की बेटियों के लिए तो जीना मुश्किल हो गया है. जो TMC देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति जी तक का अपमान कर सकती है, उसकी मानसिकता क्या होगी? कितना अहंकार होगा? उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, संथाल समाज के एक बड़े कार्यक्रम के लिए यहां आई थीं, देश में किसी की भी सरकार हो, राष्ट्रपति को उचित सम्मान देना संविधान के तहत आपका दायित्व है. लेकिन ये अहंकारी TMC सरकार देश की राष्ट्रपति तक को कुछ भी नहीं समझती. सिर्फ इसलिए कि वो हमारी राष्ट्रपति जी, आदिवासी समाज की बेटी हैं और इसलिए आपको अपमान करने का हक मिल जाता है? ये देश के सभी आदिवासियों का अपमान है, ये देश की सभी महिलाओं का अपमान है, ये देश के संविधान का अपमान है.

“मोहल्ले में कच्चे बम की फैक्ट्रियां चल रही हैं”
उन्होंने कहा कि भारत आज डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में नए रिकॉर्ड बना रहा है. मेड इन इंडिया हथियार दुनिया भर में एक्सपोर्ट हो रहे हैं लेकिन TMC की दुरनीति देखिए, यहां क्या हो रहा है? यहां फैक्ट्रियां क्या करती हैं, कच्चे बम बनाती हैं. गली मोहल्ले में कच्चे बम की फैक्ट्रियां चल रही हैं. बीरभूम में ही TMC से जुड़े लोगों के घर से कच्चे बम के भंडार मिलते हैं. TMC ने कच्चे बम के निर्माण को ही कुटीर उद्योग बना दिया है. TMC के राज में लघु और कुटीर उद्योग बंद हो रहे हैं, लेकिन कच्चे बम के उद्योग फैल रहे हैं. अब ये नहीं चलेगा.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2