KBP Times

रास्ते में मिला नोट या सिक्का….आपके लिए कितना शुभ-अशुभ

Jyotish Religious

Jyotish (Astrology): आपको कहीं रास्ते में यूं ही चलते-चलते यदि गिरा हुआ सिक्का या नोट मिल जाए तो मन में बड़ी खुशी होती है. कुछ इसे सौभाग्य मानते है। क्या आपने कभी सोचा है कि रास्ते में गिरे पैसों को उठाना चाहिए या नहीं. ज्योतिष शास्त्र इस संयोग को शुभ और अशुभ घटना से जोडते हैं। हालांकि नैतिकता तो यही है कि यदि सिक्का या एक नोट यदि मिल जाए तो ठीक है लेकिन यदि रुपयों से भरा पर्स आदि मिले तो ईमानदारी से पर्स के मालिक तक पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए या पुलिस स्टेशन में जमा करवा देना चाहिए। बहारहाल जानिए कि ज्योतिष अनुसार गिरे हुए सिक्के और नोट का उठाना शुभ होता है या अशुभ.

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद 

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के मुताबिक रास्ते में गिरे हुए पैसों को मिलना सिर्फ एक संयोग नहीं बल्कि जीवन में आने वाली परिस्थितियों का एक खास संकेत होता है. यदि आपको सड़क या गली या फिर किसी जगह पर गिरे हुए पैसे मिलते हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. इसे मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद माना जाता है. यह इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपको ढेर सारा धन मिलने वाला है.

कई सिक्कों के मिलने का संकेत

रास्ते में ढेर सारे सिक्कों को मिलना बेहद शुभ माना जाता है. यदि आपको रास्ते में गिरे हुए सिक्के मिलते हैं तो यह संकेत है कि भगवान आपकी राह और आसान कर रहे हैं. यह दर्शाता है कि जल्द ही आपके जीवन में कोई खुशी भरा समाचार आने वाला है. रास्ते में मिले सिक्के को संभालकर रखना शुभ माना जाता है. इस सिक्के को पास में रखने से तरक्की और सौभाग्य बढ़ता है.

धातु का पुराना सिक्का 

यदि आपको कोई पुराना धातु का सिक्का गिरा हुआ मिलता है तो इसे विशेष रूप से दैवीय आशीर्वाद माना जाता है. आपको मालूम हो कि आजकल चलन में आने वाले धातु के सिक्के भी इस श्रेणी में आते हैं. ऐसे में इन्हें भी काफी शुभ माना जाता है. धातु के सिक्के मिलने का मतलब है कि आपको दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होने वाला है.

पैसे से भरा पर्स 

ज्योतिष के अनुसार यदि आपको रास्ते में गिरा हुआ पैसे से भरा पर्स मिलता है तो यह संकेत है कि आपके जीवन में जल्द ही कुछ शुभ होने वाला है. आपको पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना बन सकती है.

अंक 1 वाले रुपए और सिक्के 

यदि आपको 1 अंक वाले सिक्के या रुपए मिलते हैं तो इसका अर्थ है कि आप जल्द कोई नई शुरुआत करने वाले हैं. इसका मतलब है कि आप अपने नए विचारों को साकार रूप देने की तरफ आगे बढ़ेंगे. आपको जल्द किसी क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है या फिर आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं. एक दूसरा मतलब यह हो सकता है कि यह यूनिटी की तरफ इशारा करता है. परलौकिक दुनिया से यह आपके संबंध को भी बताता है. यही नहीं यह एक संदेश है कि आपको अपने भीतर के सारे डर खत्म करके नई शुरुआत की तरफ आगे बढ़ना चाहिए.

अंक 10 वाली करेंसी 

अंक 10 या उसके गुणक में यदि आपको कोई करेंसी मिलती है तो आपको सचेत रहने की जरूरत है. आपको अपने इंस्टिक्ट पर भरोसा करना होगा और अपने फैसले के साथ आगे बढ़ना चाहिए. आपका दिल जो कह रहा है, उसे ध्यान से सुनने की जरूरत है.

सुबह धन मिलने का मतलब

यदि आपको सुबह के समय रास्ते में धन मिलता है तो यह सौभाग्य का प्रतीक है. यह संकेत है कि आपके जीवन में प्रगति होने वाली है. सुबह में मिले धन को अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए.

यहां भी पढ़ें : वरुथिनी एकादशी व्रत: कन्यादान के समान पुण्य फल, जानिए तिथि, पूजा मुहूर्त और धार्मिक महत्व

आर्थिक लाभ का संकेत

यदि आप ऑफिस या अपने काम से वापस लौट रहे हैं और रास्ते में आपको पैसे मिल जाएं तो यह आर्थिक लाभ का संकेत है. इसका मतलब है कि आपकी मेहनत जल्द रंग लाने वाली है. आपको जल्द ही धन लाभ हो सकता है. यदि कोई महत्वपूर्ण काम, इंटरव्यू या मीटिंग के लिए घर से निकल रहा है और रास्ते में गिरे पैसे दिखें तो यह संकेत है कि आपका काम बिना किसी रुकावट के पूरा होने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गिरे हुए पैसे उठाने के बाद उसमें से कुछ हिस्सा किसी गरीब को दान जरूर करना चाहिए. आप कुछ पैसे मंदिर के दानपेटी में भी डाल सकते हैं. ऐसा करने से धन के साथ जुड़ी किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है.

यह भी देखें : स्वच्छ भारत 2.0 फेल? रामबाग का स्मार्ट टॉयलेट बना नशेड़ियों का अड्डा! KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2