KBP Times

नासिक में IT कंपनी की 8 महिलाओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप, 6 गिरफ्तार, मंत्री राणे बोले-जिहादी मिलकर साजिश रचते हैं…

Maharashtra News

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक में एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली 8 महिला कर्मचारियों ने यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें कंपनी के टीम लीडर के अलावा इंजीनियर स्तर के कर्मचारी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामले को लेकर अलग-अलग थानों में केस दर्ज किए गए हैं. इन मामलों में रेप, छेड़छाड़ और धार्मिक भावनाएं आहत करने के अलावा मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं.

“शरीर और कपड़ों पर आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप”
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, महिलाओं का आरोप है कि कंपनी में करीब 2-3 सालों से यह सब चल रहा था. आरोपी उन्हें शारीरिक रूप से परेशान करने की कोशिश करते थे, उनके शरीर से लेकर कपड़ों तक पर आपत्तिजनक कमेंट किए जाते थे. उनके ऊपर मानसिक रूप से दबाव बनाया जाता था. शिकायत में धार्मिक कमेंट और जबरन धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं. पीड़ित महिलाओं का दावा है कि उन्होंने कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में भी शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. शिकायतकर्ता महिलाओं की उम्र 18 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए नासिक पुलिस ने असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. जो तकनीकी सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: बीरभूम में PM मोदी ने CM ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- “..वो मानवता के माथे पर कलंक…”,

“गिने-चुने जिहादी मिलकर साजिश रचते हैं”
वहीं मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे (Nitesh Rane) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि MNC में जिस तरह से सबको हायर किया जाता है, वहां कुछ गिने-चुने जिहादी मिलकर साजिश रचते हैं कि किन हिंदू बहनों को निशाना बनाना है फिर वे उन्हें निशाना बनाते हैं. इस तरह, हमारी हिंदू बहनों को अपने जाल में फंसाकर, उनका धर्मांतरण करके जबरदस्ती करते हैं और फिर जब किसी ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी, तो उसी के आधार पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की.

“गजवा-ए-हिंद नहीं चलेगा”
उन्होंने (Nitesh Rane) कहा कि मैं अपनी सभी हिंदू बहनों से यह भी कहूंगा कि, चाहे वे नासिक की हों, मुंबई की, पुणे की, या कहीं भी-जहां कहीं भी इस तरह का ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ चल रहा हो तो उन हिंदू बहनों को आगे आकर आवाज उठाना चाहिए, पुलिस से संपर्क करना चाहिए. हमारे हिंदूवादी कार्यकर्ताओं से संपर्क करना चाहिए, ताकि हम उनको ताकत दे सकें. ये हमारा हिंदू राष्ट्र है यहां पर गजवा-ए-हिंद नहीं चलेगा, यहां किसी भी प्रकार का जिहाद चलेगा नहीं. ये किसी के अब्बा का पाकिस्तान नहीं है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2