KBP Times

ईरान का अमेरिका पर सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ने का आरोप, ट्रंप बोले- अभी ईरान में तैनात रहेगी आर्मी…

US-Israel-Iran War

US-Israel-Iran War:अमेरिका और ईरान के बीच हुआ सीजफायर टूटने के कगार पर आ गया है. ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर की शर्तें तोड़ने का आरोप लगाया है. ईरान ने आरोप लगाया है कि सीजफायर डील की तीन शर्तों को तोड़ा गया है. अभी तो परमानेंट डील के लिए इस्लामाबाद में बातचीत शुरू भी नहीं हुई है, इससे सीजफायर अधर में लटकता दिख रहा है. ईरान संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका ने 10 प्वाइंट प्रस्ताव की बुनियादी शर्तों का उल्लंघन किया है. ईरान की तरफ से साफ तौर पर कहा है कि जिस आधार पर बातचीत होनी थी, वो पहले ही टूट चुका है. अब बातचीत या सीजफायर तर्कसंगत नहीं रह गया. वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान के साथ समझौता पूरी तरह लागू नहीं होता तक तक अमेरिकी सेना ईरान के आसपास तैनात रहेगी.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर चेतावनी देते हुए लिखा कि समझौते का पालन नहीं हुआ तो गोलीबारी शुरू होगी, जो पहले से ज्यादा बड़ी और ताकतवर होगी.

“ईरान के साथ सीजफायर एक गलती”
वहीं इजरायल के मंत्री अमीचाई चिकली की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम करना गलती है. ऐसे देशों के खिलाफ सख्ती करना जरूरी होती है. ये युद्धविराम ज्यादा दिन चलेगा या नहीं इसकी सिर्फ 50 प्रतिशत ही संभावना है.

यह भी पढ़ें: बीरभूम में PM मोदी ने CM ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- “..वो मानवता के माथे पर कलंक…”,

इटली ने सीजफायर के उल्लंघन की निंदा की
इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने युद्धविराम के उल्लंघन की निंदा की है. उन्होंने कहा कि दुनिया एक खतरनाक मोड़ के करीब पहुंच चुकी थी, अब शांति का एक नाजुक मौका मिला है जिसे मजबूत करना जरूरी है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बहाल करना यूरोप के लिए जरूरी है.

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों पर लग सकता है टोल
ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल के जहाजों से हर बैरल पर 1 डॉलर टैक्स लेने की योजना बना रहा है. फाइनेंशियल टाइम्स के सूत्रों के हवाले से खबर दी जा रही है. बताया जा रहा है कि ईरान यह भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में चाहता है. ईरान इस रास्ते से गुजरने वाले हर जहाज पर नजर रखेगा और कंट्रोल करेगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2