KBP Times

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और पारण का समय

Nirjala Ekadashi 2026

Nirjala Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ और फलदायी माना जाता है. ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है. मान्यता है कि इस दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए व्रत रखने से वर्षभर की सभी 24 एकादशियों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है.इस बार निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी.आइए जानते हैं इसकी तिथि, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय.

निर्जला एकादशी कब है और व्रत का महत्व क्या है?
हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जून को रात 8:09 बजे शुरू होगी और 25 जून को रात 9:14 बजे समाप्त होगी.उदया तिथि के आधार पर निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून, गुरुवार को रखा जाएगा.निर्जला एकादशी को वर्ष की सबसे कठिन और पुण्यदायी एकादशी माना गया है.इस दिन श्रद्धालु अन्न और जल का त्याग कर भगवान विष्णु की उपासना करते हैं.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत से पापों का नाश होता है, दुख-दरिद्रता दूर होती है तथा सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है.यह व्रत सभी 24 एकादशियों के समान फल देने वाला माना जाता है.

पूजन विधि और शुभ मुहूर्त
निर्जला एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें.इसके बाद साफ वस्त्र धारण कर पूजा स्थल पर पीला वस्त्र बिछाएं.भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर धूप, दीप, फल, पीली मिठाई और खीर में तुलसी दल अर्पित करें.इसके बाद विष्णु मंत्रों का जाप करें, आरती करें और अपनी मनोकामना भगवान के समक्ष रखें.
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4:05 बजे से 4:45 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक
रवि योग : सुबह 5:25 बजे से शाम 4:29 बजे तक

पारण का समय
एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में किया जाता है.वर्ष 2026 में निर्जला एकादशी का पारण 26 जून, शुक्रवार को होगा.पारण का शुभ समय सुबह 5:41 बजे से 8:25 बजे तक रहेगा.इस अवधि में व्रत खोलना शुभ माना गया है.

यह भी पढ़ें: ब्राह्मंड की रक्षा के लिए जब महादेव ने लिया शरभ अवतार

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

2

2