Central Government Action : पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार ने बडा एक्शन लेते हुए एनटीए के 47 अफसरों को बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने संकेत देना शुरू कर दिया था। ताजा जानकारी के मुताबिक, एनटीए के करीब 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को हटा दिया गया है। बताया गया है कि अगले एक महीने के भीतर एजेंसी के पूरे ढांचे में बदलाव किए जाएंगे, ताकि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा सके। सरकार का फोकस केवल कर्मचारियों में बदलाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एनटीए की कार्यप्रणाली में भी व्यापक सुधार किए जाएंगे। खास तौर पर एजेंसी जिस तरीके से आउटसोर्सिंग के जरिए परीक्षाओं का संचालन कराती है, उसमें बड़े बदलाव इसी कारण किए जा रहे हैं।
व्यापक सुधार
सूत्रों का कहना है कि ये सभी फैसले विशेषज्ञों की समिति की सिफारिशों के आधार पर लिए जा रहे हैं. सरकार ऐसी लीक-प्रूफ परीक्षा व्यवस्था विकसित करना चाहती है, जिससे प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके. बता दें कि एनटीए हर साल 15 से 20 राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं आयोजित कराती है. इनमें नीट, जी , सीयूईटी समेत कई प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं शामिल हैं. हाल के महीनों में पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर उठे विवादों के बाद सरकार एजेंसी में व्यापक सुधार की दिशा में काम कर रही है.
यह भी पढ़ें -हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल


