KBP Times

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

Meen Rashi

Meen Rashi : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन लग्न या राशि 12 राशियों में आखिरी राशि मानी जाती है। मीन लग्न के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति माने जाते हैं। गुरु को ज्ञान, धन, भाग्य, विवाह और संतान आदि का कारण माना जाता है। मीन राशि के जातकों को इन क्षेत्रों में काफी लाभ मिल सकता है। ये लोग दयालु, विद्वान, उदार और परोपकारी स्वभाव के होते हैं। ‘फलदीपिका ग्रंथ के नवम अध्याय में भी मीन लग्न के जातकों के अनेक गुणों और जीवन के विभिन्न पक्षों का वर्णन किया गया है। जानिए मीन लग्न के जातकों का कैसा होता है व्यक्तित्व और स्वभाव-

श्लोक

भ्रत्यम्बुपानः समचारुदेहः
स्वादारगस्तोयजवित्तभोक्ता।
विद्वान् कृतज्ञोऽभिभवत्य मित्रान्
शुभेक्षणो भाग्ययुतोऽन्त्यराशेः॥ १२॥

अर्थ-

जिनकी मीन राशि होती है या जन्म के समय मीन लग्न होता है वे उच्च राशि से युक्त (जिनके चेहरे पर तेजस्विता) और सुन्दर होते हैं। ऐसे व्यक्ति बड़े हृदय बहुत सुन्दर होते हैं। ये लोग विद्वान, उदार, ऊँची दृष्टि में अनुग्रह रखने वाले (अर्थात दूसरे लोगों की सेवा में रत रहने) भावनाशील होते हैं। जब से उत्तम पदार्थों द्वारा उन्हें धन प्राप्त होता है। आजकल के समय में समुद्र पार से आने जाने वाले व्यापारों में भी धन लाभ होता है। ऐसे उत्तम या वास्तविक मित्र होते हैं। ऐसे जातक अपने अभिमानों (शत्रुओं) को परास्त कर उन पर विजय प्राप्त करते हैं।

मीन लग्न वालों का व्यक्तित्व और स्वभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन लग्न के जातकों के चेहरे पर एक अलग से तेज होता है। इसके साथ ही ये हृदय से काफी अच्छे होते हैं। विनम्र स्वभाव के होने के कारण हर कोई इन्हें पसंद करता है। ये बाहरी सुंदरता के साथ-साथ आंतरिक गुणों से भी लोगों का मन जीत लेते हैं। ये काफी अध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इस लग्न के जातक दूसरों की सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। ये जरूरतमंद की सेवा करने या फिर दूसरों का दुख बांटने में पीछे नहीं हटते हैं। इनके अंदर करुणा होती है। इसके साथ ही ये काफी संवेदनशील भी होते हैं।

मीन लग्न के जातक होते हैं विद्वान और ज्ञान प्रिय

इस लग्न के जातकों का शिक्षा, ज्ञान और आध्यात्मिक विषयों के प्रति विशेष रुचि होती है। इन लोगों को नई-नई बातें सीखने के साथ दूसरों की शिक्षा के क्षेत्र में मदद करना काफी पसंद होता है। ये कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेते हैं बल्कि पूरी बुद्धिमानी और सोच विचार कर लेते हैं। इसी गुण के कारण समाज में इनका मान-सम्मान होता है।

मीन लग्न वालों की आर्थिक स्थिति, करियर, भाग्य का साथ

फलदीपिका के दिए हुए श्लोक के अनुसार, इस लग्न के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती है। ये विदेश से जड़े व्यापार से लेकर आयात-निर्यात के माध्यम से काफी पैसा का लेते हैं। इस लग्न के जातक काफी रचनात्मक होते हैं। इसके साथ ही इस लग्न के जातक जल, रसायन, चिकित्सा, आध्यात्मिक सेवाओं या फिर अध्यापन के क्षेत्र में अहम योगदान देते हैं। मीन लग्न के जातक काफी ईमानदार होने के साथ विश्वास के पात्र होते हैं। ये हर एक कछिन परिस्थिति में अपने मित्रों का साथ नहीं छोड़ते हैं। ये जीवन की हर एक चुनौती को पार कराने में मदद करते हैं। फलदीपिका के इस श्लोक के अनुसार, इस लग्न के जातक अपने विरोधियों और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। ये बेकार के विवादों से कोसों दूर रहते हैं। इसके साथ ही ये अपनी बुद्धिमत्ता, धैर्य और विवेक के माध्यम से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। इस लग्न के जातकों को किस्मत का विशेष साथ मिलता है। इन्हें जीवन में कई बार अच्छे अवसर मिलते हैं। ये अपने ज्ञान, परिश्रम, लगन और सदाचार के कारण हर क्षेत्र में सफल हो सकते है।

यह भी पढ़ें –राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

यह भी देखें – Paper Leak पर फूटा युवाओं का गुस्सा! जयपुर के Jawahar Circle पर प्रदर्शन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2