KBP Times

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Students Protest

Students Protest : पेपर लीक का विरोध दिल्ली से राजस्थान तक पहुंच गया है। नीट समेत प्रदेश की अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में छात्रों और युवाओं का आक्रोश जयपुर में लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की राजधानी में कई जगहों पर प्रदर्शन, भूख हड़ताल और कैंडल मार्च के जरिए सरकार के खिलाफ विरोध तेज होगा। युवा आंदोलन को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रशासन और पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।

आरयू में भूख हड़ताल जारी

राजस्थान यूनिवर्सिटी (आरयू) के मुख्य गेट पर छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी है। उनके साथ बड़ी संख्या में छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि लगातार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने चाहिए।

जवाहर सर्किल पर प्रदर्शन

शहर के जवाहर सर्किल पर सैकड़ों छात्र और युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के साथ विभिन्न छात्र संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाएगी कांग्रेस

कांग्रेस भी इस मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में आज शाम साढ़े 6 बजे कैंडल मार्च निकाला जाएगा। कैंडल मार्च स्टेच्यू सर्किल से अंबेडकर सर्किल तक निकलेगा। कांग्रेस इस दौरान केंद्र सरकार को परीक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर घेरते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाएगी।

सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की

राजधानी में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने, प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने और किसी भी संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति से तत्काल निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है।

संभावित प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस लगाई

पुलिस प्रशासन ने भी राजधानी के संवेदनशील इलाकों, राजस्थान यूनिवर्सिटी, जवाहर सर्किल और अन्य संभावित प्रदर्शन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

छात्र आंदोलन का बदलता रुप

दिल्ली से शुरू हुआ यह छात्र आंदोलन अब राजस्थान में भी राजनीतिक और सामाजिक रूप लेता नजर आ रहा है। एक ओर छात्र परीक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस आंदोलन के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें –ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

यह भी देखें – बालमुकुंद आचार्य का सबसे बेबाक इंटरव्यू | राम मंदिर आंदोलन पर खुलकर बोले BJP विधायक | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

2

2