Rahul Gandhi: दिल्ली में 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज(24 जुलाई) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान एक क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर हैं, उन्हें हटाना होगा. राहुल गांधी जब मीडिया से बातचीत कर रहे थे तब उनके साथ एक प्रदर्शनकारी युवा भी मौजूद था. कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि उस छात्र पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया है.
LIVE: Media Byte | LoP Shri @RahulGandhi | New Delhi https://t.co/dyf483MXJp
— Congress (@INCIndia) July 24, 2026
“पीएम मोदी देश के बच्चों से माफ़ी मांगिए”
उन्होंने कहा कि मेरे साथ यह भाई पैलेट गन से घायल हुआ है, 20 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 19 साल के साहिल के चेहरे पर दिल्ली पुलिस ने पेलेट गन से हमला किया.साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है मगर परिवार को सहारा देने के लिए वो पार्ट-टाइम कार भी चलाता है. वो खुद 2025 के SSC दिल्ली कॉन्स्टेबल पेपर लीक का शिकार है. अब उसे डर है कि SSC ने फिर से उसी एजेंसी को ठेका दिया है और फिर से पेपर लीक हो जाएगा. इंसाफ़ और बेहतर भविष्य की मांग के साथ वह प्रदर्शन में शामिल हुआ था. आज हालत ये है कि उसकी एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए जाने का खतरा है. ये सज़ा मिलती है हमारे छात्रों को सवाल पूछने और जवाबदेही मांगने की. हम साहिल के साथ हैं. हम जवाबदेही मांग रहे हर छात्र के साथ हैं. पीएम मोदी देश के बच्चों से अपने इस गुनाह की माफ़ी मांगिए, इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कीजिए और धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त कीजिए.
“धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा तंज के ध्वस्त होने का प्रतीक है”
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी सरकार कहती है कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ, लेकिन सच्चाई आपके सामने है. इनके ऊपर पैलेट गन से हमला किया गया, जिससे इनकी आंख खराब हो गई है, दिखना बंद हो गया है. ऐसे हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई है. वो भी इसलिए क्योंकि इन युवाओं का पेपर लीक हुआ है, जिसके खिलाफ ये प्रदर्शन कर रहे थे. सरकार हमारे छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे, इनकी मांगों को पूरा किया जाए. इस दौरान राहुल गांधी ने तीन मांगें भी रखी. पहली मांग- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, दूसरी मांग- छात्रों से बर्बरता करने वालों पर सख्त एक्शन हो, तीसरी मांग- नरेंद्र मोदी छात्रों और देश से माफी मांगें. राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान हमारे शिक्षा तंज के ध्वस्त होने का प्रतीक है, उन्हें जाना होगा. उन्हीं की वजह से हजारों लोग सड़कों पर है.
यह भी पढ़ें: “10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…” पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी


