KBP Times

Horoscope: मेष, मिथुन और कन्या कई राशियों के लिए राजयोग बना है संयोग

Horoscope

Horoscope : शनिवार 10 जनवरी का दिन राशिफळ ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क, और कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक है। चंद्रमा का गोचर आज कन्या उपरांत तुला राशि में होगा। ऐसे में कन्या राशि से जाते हुए चंद्रमा आज गुरु से चतुर्थ भाव में होकर गेजकेसरी योग बनाएंगे। जबकि आज बुध और सूर्य की युति भी हो रही है जिससे आज बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है।

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है आज चंद्रमा का गोचर कन्या उपरांत तुला राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज मेष राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में अपनी योजना का लाभ मिलेगा और आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको किसी पूर्व परिचित से मिलने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। आप अपना काम आज सुचारू रूप से पूरा कर पाएंगे। वैसे आज काम के साथ आपको कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा।

कर्क राशि के लोगों के लिए अच्छा है। राशि स्वामी चंद्रमा आज राशि से तीसरे उपरांत चतुर्थ भाव से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज आपको पारिवारिक जीवन में सुख सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित रहेगा। आपका मन आज किसी बात को लेकर उलझन में रह सकता है। आपको आज आर्थिक फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन चंद्रमा के गोचर से शुभ रहने वाला है। आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से आज हर स्थिति को संभालने में कामयाब होंगे।

तुला राशि के लिए आज का दिन आनंदित करने वाला रहेगा। आपको आज एक से अधिक स्रोत से लाभ मिलेगा। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा और आप साथी सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे।

यह भी पढ़ें : माघ मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग: शिव पूजा का दोगुना महत्व !

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कमाई के साथ खर्च में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज किसी मित्र या सहकर्मी की मदद से अपना पेंडिंग काम निपटाने में सफलता मिलेगी।

धनु राशि के जातकों को आज क्रोध और वाणी पर संयम रखना चाहिए। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा, वैसे आज कुछ अतिरिक्त काम आपके पास आ जाने से आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

मकर राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज पिता और वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको आर्थिक लाभ भी आज मिलने वाला है। आपकी कोई मुराद आज पूरी हो सकती जिसकी आपको खुशी होगी।

यह भी देखें : जयपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ 108 श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

कुंभ राशि के जातको के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज दिन को संयमित रूप से बिताना चाहिए। अतिउत्साह मे किया गया काम और लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है।

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज कुछ पसंदीदा काम करने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। निकट सगे संबंधियों से आप आज सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2