KBP Times

माघ मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग: शिव पूजा का दोगुना महत्व !

Magh Masik Shivratri 2026: दुर्लभ संयोग शिव पूजा का दोगुना महत्व !

Magh Masik Shivratri 2026: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का एक अत्यंत पुण्यकारी अवसर है। इस दिन (Magh Masik Shivratri 2026) सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं तथा भक्तों पर महादेव की असीम कृपा बनी रहती है।साल 2026 की पहली मासिक शिवरात्रि 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को पड़ रही है। इस दिन माघ माह का प्रदोष व्रत भी एक साथ आ रहा है, जो एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ संयोग है। यह व्रत (Magh Masik Shivratri 2026) मकर संक्रांति के ठीक दो दिन बाद मनाया जाएगा। ऐसे में शिव पूजन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

माघ मासिक शिवरात्रि 2026: तिथि और मुहूर्त

तिथि: माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी

आरंभ: 16 जनवरी 2026, रात 10:21 बजे

समाप्ति: 18 जनवरी 2026, सुबह 12:03 बजे तक

शिव पूजन का मुख्य मुहूर्त (रात्रि काल में सबसे शुभ): 17 जनवरी 2026 को देर रात 12:04 AM से 12:58 AM तक (निशिता काल पूजा के लिए आदर्श)

इस दौरान प्रदोष काल में शिवलिंग पर विशेष अभिषेक और पूजा करने से विशेष फल प्राप्ति होती है।

मासिक शिवरात्रि पूजा की सामग्री

पूजा शुरू करने से पहले निम्न सामग्री तैयार रखें:

  • दूध, पानी, गंगाजल
  • रौली-मौली, अक्षत
  • दही, घी, शहद
  • बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल
  • तिल (माघ माह में विशेष महत्वपूर्ण)
  • हलवा, खीर या फल का भोग

विशेष: माघ मास में तिल से महादेव का अभिषेक और भोग लगाने का विधान है, जो पापों का नाश करता है और मोक्ष प्रदान करता है।

मासिक शिवरात्रि व्रत और पूजा विधि

  1. व्रत की तैयारी: शिवरात्रि से एक दिन पहले (त्रयोदशी तिथि) केवल एक समय भोजन करें।
  2. व्रत संकल्प: 16 जनवरी को सुबह नित्य कर्मों के बाद पूर्ण व्रत का संकल्प लें।
  3. स्नान और पूजा: संध्या काल में स्नान कर सफेद वस्त्र धारण करें। शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद और तिल से अभिषेक करें।
  4. रात्रि पूजा: रात्रि में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें।
  5. पारण: अगले दिन (17 जनवरी) सुबह स्नानादि के बाद व्रत खोलें।
यदि वैवाहिक जीवन में हैं, तो पति-पत्नी साथ मिलकर पूजा करें।यह दुर्लभ संयोग भक्तों के लिए महादेव की कृपा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। आइए, इस पावन दिन भक्ति भाव से शिव पूजन करें और जीवन को सुख-शांति से भर दें।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने क्या कहा?

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

Ukrain attack

यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से किया हमला, क्रूज मिसाइलें भी दागीं

Health Sub Centre

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जनता को समर्पित

2

2