KBP Times

कांग्रेस विधायक को किया नजरबंद, घर के अंदर ही किया अंबेडकर जयंति कार्यक्रम

Roopindar Singh MLA

Roopindar Singh : श्रीगंगानगर-पदमपुर स्टेट हाईवे पर टोल वसूली के विरोध प्रदर्शन में पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने पर हिरासत में लिए गए कांग्रेस विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर को नजरबंद कर दिया गया है। खास बात यह कि आज अंबेडकर जयंति पर घर में बंद कांग्रेस विधायक ने घर के अंदर ही अंबेडकर जयंति पर कार्यक्रम आयोजित कर लिया और अपने समर्थकों को संबोधित किया।

विधायक नजरबंद

श्रीगंगानगर में श्रीकरणपुर से कांग्रेस विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया है। वे 25 बीबी स्थित घर में मौजूद हैं। घर के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। घर के अंदर अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम रखा गया। इसमें विधायक कुन्नर ने समर्थकों को संबोधित किया। कुन्नर ने इस कार्रवाई को तानाशाही बताया।

यह भी पढ़ें : “बस खाली जयंती मनाएंगे उनके उसूलों पर नहीं चलेंगे…” अंबेडकर जयंती पर पूर्व CM गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला

टोल वसूली का विरोध

बता दें कि श्रीगंगानगर-पदमपुर स्टेट हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन पिछले 42 दिन से जारी है। सोमवार को विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर समर्थकों के साथ 18 बीबी टोल प्लाजा पहुंचे और धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद विधायक और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। देर रात को पुलिस ने कुन्नर और समर्थकों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन कुछ समय बाद छोड़ दिया था।
वहीं, प्रशासन ने मंगलवार सुबह हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए टोल को फिर से शुरू करवा दिया। टोल प्लाजा पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

अवैध टोल वसूली बंद करने की मांग को दबाने की कोशिश

विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर की अपील पर मंगलवार सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग 25 बीबी स्थित उनके घर पर पहुंचे। वहां डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई गई। कुन्नर ने कहा कि अवैध टोल वसूली बंद करने की मांग को दबाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए टोल वसूली जारी रखी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

यह भी देखें : “अब शहर में डर लगता है…” जयपुर में सरेआम छेड़छाड़ की वारदात पर बोलीं छात्राएं | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2