KBP Times

ऑफिस के AC में बैठे-बैठे भी हो सकता है डिहाइड्रेशन, अपनाएं ये तरीके

Dehydration
Dehydrationज्यादातर लोगों का मानना है कि डिहाइड्रेशन या शरीर में पानी की कमी सिर्फ धूप में घूमने या पसीना बहने से होती है. लेकिन सच यह है कि ऑफिस के बंद कमरे में लगातार एसी में बैठे-बैठे भी आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि ऑफिस के एसी में ज्यादा बैठने से डिहाइड्रेशन क्यों होता है –

एसी की ठंडी हवा कैसे सोख लेती है आपके शरीर का पानी

हेल्थ के मामले में चिकित्सकों का मानना है कि एयर कंडीशनर का काम सिर्फ कमरे को ठंडा करना नहीं होता, बल्कि वह हवा में मौजूद नमी को भी पूरी तरह से सोख लेता है. जब आप 8 से 9 घंटे ऐसे ड्राई माहौल में बैठते हैं, तो आपकी त्वचा और सांसों के जरिए आपके शरीर का मॉइश्चर तेजी से उड़ने लगता है. चूंकि आपको पसीना नहीं आता, इसलिए आपको अंदाजा ही नहीं होता कि आपके शरीर से पानी कम हो रहा है. इसे मेडिकल की भाषा में ‘इनविजिबल स्वेटिंग’ या छिपा हुआ डिहाइड्रेशन कहते हैं.

प्यास नहीं लगना

जब हम धूप या गर्मी में होते हैं, तो हमारा दिमाग तुरंत सिग्नल देता है कि प्यास लगी है, लेकिन एसी की हवा में हमारे शरीर का टेंपरेचर नॉर्मल रहता है, जिससे हमें जल्दी प्यास का अहसास ही नहीं होता. ऑफिस के काम के प्रेशर में हम अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं. चाय या कॉफी के कप तो खाली होते रहते हैं, लेकिन पानी की बोतल वैसी की वैसी ही भरी रह जाती है. यही आदत डिहाइड्रेशन को दावत देती है.

शरीर में पानी कम होने पर दिखने लगते हैं ये लक्षण

लगातार सिरदर्द- बिना किसी वजह के दोपहर या शाम होते-होते सिर में भारीपन या दर्द होना डिहाइड्रेशन का सबसे शुरुआती लक्षण है.
त्वचा और होठों का सूखना- हाथ-पैर की स्किन बेजान दिखने लगना और होठों का बार-बार फटना.
आंखों में जलन और सूखापन – कंप्यूटर स्क्रीन पर लगातार देखने और ।ब् की ड्राई हवा के कारण आंखें ड्राई हो जाती हैं और उनमें चुभन होने लगती है.
सुस्ती और थकान महसूस होना- पानी की कमी से शरीर का एनर्जी लेवल गिर जाता है, जिससे काम में मन नहीं लगता और हर वक्त नींद आती है.

चाय-कॉफी से बढ़ती है और मुश्किल

ऑफिस में सुस्ती भगाने के लिए ज्यादातर लोग दिन में 3-4 बार चाय या कॉफी पी लेते हैं. आपको लगता होगा कि यह लिक्विड है तो इससे शरीर को पानी मिल रहा है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो ‘डाईयूरेटिक’ का काम करता है. इसका मतलब है कि इसे पीने के बाद आपको बार-बार यूरिन जाना पड़ता है, जिससे शरीर का बचा पानी भी बाहर निकल जाता है.

डिहाइड्रेशन से बचने के आसान उपाय

ऑफिस में काम करना और एसी में बैठना तो आप बंद नहीं कर सकते, लेकिन कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके खुद को फिट जरूर रख सकते हैं जैसे –

रिमाइंडर लगाएं- अपने फोन में हर एक घंटे का अलार्म लगाएं या डेस्क पर पानी की बोतल ऐसी जगह रखें जो सीधे नजर आए. प्यास न भी लगे, तो भी हर घंटे आधा गिलास पानी जरूर पिएं.
हर्बल टी या छाछ अपनाएं- चाय-कॉफी की जगह नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ या ग्रीन-टी को अपने रूटीन में शामिल करें.
पानी से भरपूर डाइट लें- लंच में खीरा, ककड़ी, तरबूज या सलाद जैसी चीजें खाएं, जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है.
स्किन को मॉइश्चराइज करें- अपनी डेस्क पर एक अच्छा मॉइश्चराइजर और लिप बाम रखें. जब भी स्किन ड्राई लगे, इसे तुरंत लगाएं.

यह भी पढ़ें : अब रोज इंसुलिन का इंजेक्शन लेने की झंझट खत्म, लेना होगा सिर्फ साप्ताहिक

यह भी देखें: विकास, राजनीति और जनता के भरोसे पर बेबाक बातचीत | MLA Rafiq Khan Exclusive

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2