Insulin Injection : डायबिटीज के रोगियों को अब रोज इन्सुलिन का इंजेक्शन लगवाना नहीं पडेगा। डेनमार्क की प्रमुख दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने मधुमेह रोगियों के लिए एक इंसुलिन की इंजेक्शन लॉन्च किया है जिसे सप्ताह में एक बार ही लगवाना है और इसकी कीमत भी चार रुपये तक ही होगी। इंजेक्शन का नाम कंपनी ने अविक्ली रखा हैं। इसे टाइप 1 और टाइप 2 रोगियों के लिए डिजाइन किया गया हैं।
365 के बदले लगाने होंगे सिर्फ 52 इंसुलिन
जानकारी के अनुसार कंपनी ने बताया कि रोगियों को रोज के बदले सप्ताह में सिर्फ एक इंसुलिन ही लेने की आवश्यकता होगी. इससे 365 इंसुलिन की संख्या घटकर केवल 52 रह जाएगी।
प्रति यूनिट लागत 3.73 रुपये
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोवो नॉर्डिस्क इंडिया के प्रबंध निदेशक ने बताया कि यह एक आधुनिक चिकित्सा पद्धति है, और हम (भारत) इस इंजेक्शन को लॉन्च करने वाले सातवें देश हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह इंजेक्शन दो पेन में उपलब्ध होगा – 700 यूनिट और 2,100 यूनिट, जिसकी प्रति यूनिट लागत सिर्फ 3.73 रुपये होगी। कंपनी ने कहा कि मधुमेह रोगियों के लिए आवश्यक इंजेक्शनों की संख्या में कमी आने से इंसुलिन की आवश्यकता में आने वाली बाधाएं कम हो जाएंगी।
रोज लेने से करते हैं इंकार
रोगियों को राहत श्रोत्रिया ने बताया कि सामान्य उपचारों में मधुमेह के रोगियों को आमतौर पर हर दिन इंसुलिन का इंजेक्शन लेना पड़ता है. जिसके कारण लोग इंसुलिन लेने से इनकार कर देते हैं क्योंकि वे सोचते हैं कि उन्हें हर दिन और जीवन भर इंसुलिन लेना होगा. लेकिन अविकली के साथ, यह बाधा कम हो जाती है, और मरीजों को अधिक सहूलियत मिलती है। .
भारत में 45 हजार वितरकों के माध्यम से होंगे उपलब्ध
प्रबंध निदेशक ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हमारा मानना है कि अविक्ली इंसुलिन शुरू करने में आने वाली मनोवैज्ञानिक और शारीरिक बाधाओं को कम करेगा, और अंततः अधिक लोगों को बेहतर नियंत्रण और बेहतर जीवन गुणवत्ता प्राप्त करने में मदद करेगा।. यह इंजेक्शन देशभर में 45,000 वितरकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बारिश में इन सब्जियों को न लगाएं हाथ! जानिए क्या है कारण
यह भी देखें: जयपुर के हनूतपुरा का बड़ा खुलासा! नकली खाद-बीज, सरकारी योजनाओं की पोल। KBP Times



