Yoga: आप शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हैं, तो यकीन मानिए आप एक बेहतरीन जीवन जी रहे हैं। हालांकि, जिसे से भी पूछो, तो वो कोई न कोई परेशानी गिनाने ही लगता है। कोई कोई तनाव भरी जिंदगी जी रहा है, तो कोई शारीरिक रूप से बीमार है । इस स्थिति से ऊपर आने का एकमात्र उपाय योग है। बेशक, आप में से बहुतों के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल होगा, लेकिन अब कई वैज्ञानिक शोध से पुष्टि हो चुकी है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग अच्छा विकल्प है।
योग क्या है?
योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द ‘युज’ से हुई है, जिसका अर्थ जुड़ना है। योग के मूल रूप से दो अर्थ माने गए हैं, पहला- जुड़ना और दूसरा-समाधि। जब तक हम स्वयं से नहीं जुड़ पाते, तब तक समाधि के स्तर को प्राप्त करना मुश्किल होता है। व्यावहारिक स्तर पर, योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है। यह सिर्फ व्यायाम भर नहीं है, बल्कि विज्ञान पर आधारित शारीरिक क्रिया है।
योग सबसे पहले लाभ पहुँचाता है बाहरी शरीर को, जो ज्यादातर लोगों के लिए एक व्यावहारिक और परिचित शुरुआती जगह है। बाहरी शरीर के बाद योग हमारे मानसिक और भावनात्मक स्तरों पर काम करता है। दैनिक जीवन के तनाव और बातचीत के परिणामस्वरूप बहुत से लोग अनेक मानसिक परेशानियों से ग्रसित रहते हैं। योग इनका इलाज तुरंत नहीं प्रदान करता लेकिन इनसे मुकाबला करने के लिए यह उपर्युक्त विधि है।
योग के लाभ
शारीरिक और मानसिक उपचार योग के सबसे अधिक ज्ञात लाभों में से एक है। यह इतना शक्तिशाली और प्रभावी इसलिए है क्योंकि यह आत्मिक , आध्यात्मिक ,एकीकरण और सद्भाव के सिद्धांतों पर काम करता है। योग तीन स्तरों पर काम करते हुए आपको फायदा पहुंचाता है। इस लिहाज से योग करना सभी के लिए अवश्यक है। प्रथम चरण में यह मनुष्य को स्वास्थ्यवर्धक बनाते हुए उसमें ऊर्जा भरने का काम करता है। दूसरे चरण में यह मस्तिष्क व विचारों पर असर डालता है। हमारे नकारात्मक विचार ही होते हैं, जो हमें तनाव, चिंता या फिर मानसिक विकार में डाल देते हैं। योग इनसब से बाहर निकालने में हमारी मदद करता है। योग का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण में पहुंचकर मनुष्य चिंताओं से मुक्त हो जाता है। योग के इस अंतिम चरण तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत होती है। इस प्रकार योग के लाभ विभिन्न स्तर पर मिलते हैं।
आइए, अब जानते हैं कि योग किस प्रकार हमें स्वस्थ बनाएं रखता है।
योगासन के आंतरिक स्वास्थ्य लाभ
बेहतर श्वसन प्रणाली – हमारे श्वसन प्रणाली में आया कोई भी विकार हमें बीमार करने के लिए काफी है। ऐसे में योग हमें बताता है कि हमारे जीवन में स्वास का क्या महत्व है, क्यों कि प्रत्येक योगासन सांसों पर ही आधारित होता है। और जब आप योग करते हैं, तो फेफड़े पूरी क्षमता के साथ काम करने लगते हैं, जिससे हमारी श्वसन प्रणाली बहतर हो जाता है।
अपच व गैस से राहत – योग के लाभ में गैस से छुटकारा पाना भी है। गैस की समस्या किसी को भी हो सकती है। आज काल इसमें बच्चे, बुढ़े, महिला, पुरुष आदि सभी शामिल हैं। यह समस्या मुख्य रूप से पाचन तंत्र के ठीक से काम न करने के कारण होती है। इसे ठीक करने के लिए योग एक बेहतरीन उपाय है। योग पाचन तंत्र को बेहतर करता है, जिससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं जड़ से खत्म हो सकती हैं। तथा दवाओ से छुटकारा मील जाता है।
रक्त प्रवाह – जब शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है, तो सभी अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं। और साथ ही शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है। रक्त प्रवाह के असंतुलित होते ही शरीर कई तरह की बीमारियों का शिकार होने लगती है, जैसे दृ ह्रदय खराब लिवर, किडनी, मस्तिष्क का ठीक से काम न करना आदि। ऐसे में योग करने से रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होने लगता है और सभी अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं।
संतुलित रक्तचाप – आज काल गलत जीवनशैली के कारण कई लोग रक्तचाप की समस्या से पीड़ित हैं। अगर आपको भी बी.पी से जुड़ी कोई परेशानी है, तो आज से ही किसी योग प्रशिक्षक की देखरेख में योग करना शुरू कर दें। क्योंकि प्राणायाम करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है और तंत्रिकाओं की कार्यप्रणाली बेहतर होती है। साथ ही ह्रदय गति सामान्य है और रक्तचाप भी सामान्य होने लगता है ।
रोग – प्रतिरोधक क्षमता बीमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का बेहतर होना बहुत जरूरी है। प्रतिरोधक प्रणाली के कमजोर होने से शरीर विभिन्न रोग का आसानी से शिकार बन जाता है। आप चाहे स्वस्थ हैं या नहीं हैं, दोनों ही स्थिति में योग करना फायदे का अवश्य मिलता है । योग से शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली बेहतर होती है।
नवीन ऊर्जा का संचार- जीवन को सकारात्मक तरीके से जीने और काम करने के लिए शरीर में ऊर्जा का बना रहना जरूरी है। इसमें योग आपकी मदद करता है। योग को करने से थकावट दूर होती है और शरीर नई ऊर्जा का संचार होता है और ताजगी से भर जाता है।
यह भी पढ़ें : इजराइल में नर्सिंग और केयरगिविंग की नौकरी का मौका, 3500 पदों पर निकाली भर्ती
यह भी देखें: b2 बाईपास श्रीराम कॉलोनी में बड़ा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले



