KBP Times

इजराइल में नर्सिंग और केयरगिविंग की नौकरी का मौका, 3500 पदों पर निकाली भर्ती

Nursing job in israel

Nursing: राजस्थान में नर्सिंग और केयरगिविंग का कोर्स कर रहे या इस क्षेत्र में कार्यरत युवाओं को इजराइल में नौकरी का अवसर है। इजराइल में होम-बेस्ड केयरगिवर के 3500 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सिलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को हर महीने करीब 2 लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी। यह भर्ती राजस्थान सरकार द्वारा भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से की जा रही है।

महिलाओं को प्राथमिकता

इस भर्ती में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। कुल पदों में करीब 90 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए और 10 प्रतिशत सीटें पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित की गई हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान से कम से कम 990 घंटे का केयरगिविंग प्रशिक्षण प्रमाणपत्र है। इसमें ऑनलाइन प्रशिक्षण भी मान्य रहेगा। इसके अलावा नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, केयरगिविंग या संबंधित क्षेत्र का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे।

आयु 25 से 45 तक सीमा

भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 25 से 45 साल तय की गई है। इसके साथ ही पासपोर्ट की वैधता कम से कम तीन साल शेष होना अनिवार्य रखा गया है। भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 1.5 मीटर और वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना चाहिए।

भाषा ज्ञान

उम्मीदवार का भर्ती में आवेदन करने के लिए हिंदी के साथ ही अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान भी जरूरी है, क्यों कि सिलेक्टेड उम्मीदवारों को इजराइल में मरीजों और परिवारों के साथ संवाद करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार आज से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए उम्मीदवार को सरकार द्वारा जारी किए गए गूगल फॉर्म https://qr1.me-qr.com/1fd7oiq9 पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद सरकार के स्तर पर फॉर्म की छटनी होगी। योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद इजराइल सरकार फाइनल सिलेक्शन करेगी। भर्ती को लेकर कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी रखी गई हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले इजराइल में काम किया हो या जिनके पति-पत्नी, माता-पिता या फिर बच्चे वर्तमान में इजराइल में कार्यरत हों, वे आवेदन नहीं कर सकेंगे। सिलेक्ट होने के बाद नियुक्ति का आखिरी फैसला इजराइली सरकार द्वारा लिया जाएगा। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम केवल सुविधा प्रदाता संस्था की भूमिका निभाएंगे। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का अंतिम दावा या नियुक्ति की जिम्मेदारी इजराइल सरकार की होगी।

यह भी पढ़ें : UPSC ने जारी किया वर्ष 2027 का कैलेंडर, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 की तारीख घोषित

यह भी देखें : खाचरियावास ने उजागर किया BJP सरकार का सच! युवाओं के सपने तोड़ रही सरकार? | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2