Lever Problem : हमारा लिवर शरीर का सबसे जरूरी इंजन है. खाने को डाइजेस्ट करने से लेकर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और हमें पूरे दिन एक्टिव रखने का काम लिवर ही करता है. आज के तनाव भरी और दौडती भागती दिनचर्या में खाने-पीने की आदतों और लगातार बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से हमारा लिवर काफी तेजी से डैमेज हो रहा है. लिवर जब यह खराब होना शुरू होता है तो इसमें कोई बड़ा दर्द महसूस नहीं होता, बल्कि बिल्कुल शांत रहकर हमें छोटे-छोटे सिग्नल देता रहता है. खासकर उस समय जब हम सुबह सोकर उठते हैं, तो कुछ ऐसे सिग्नल्स है, जिन्हें हमारे लिए समझना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जानते हैं सुबह दिखने वाले ऐसे ही 7 लक्षणों के बारे में, जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि हमारा लिवर खतरे में है-
सुबह उठते ही मुंह का स्वाद कड़वा होना
अगर आप सुबह उठते हैं और उस समय आपको अपने मुंह का स्वाद बहुत ही ज्यादा कड़वा या फिर अजीब सा लगता है, तो आपको इसे नजरअंदाज करने की गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. यह आपके कमजोर होते लिवर की तरफ इशारा हो सकता है. जब आपका लिवर अपने कामों को सही से नहीं कर पाता, तो शरीर में पित्त और बाकी गंदी चीजें जमा होने लग जाती हैं. यही वह कारण है कि सुबह ब्रश करने के बाद भी आपके मुंह का कड़वापन दूर नहीं होता है.
बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी लगना
अगर रात को 7 से 8 घंटों की नींद लेने के बाद भी आप सुबह उठते ही थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं और आपको ऐसा लगता है कि अब शरीर में जान नहीं है, तो यह सबसे बड़े खतरे की घंटी हो सकती है. हमारा लिवर ही शरीर के लिए एनर्जी को स्टोर करके रखता है. जब आपका लिवर बीमार पड़ता है, तो वह आपके शरीर को सही से एनर्जी नहीं दे पाता है, जिसकी वजह से आपको सुबह से ही आलस और हैवीनेस महसूस होता रहता है.
जी मिचलाना या उल्टी जैसा मन होना
अगर सुबह सोकर उठते ही बिना किसी कारण के आपको ऐसा लगता है कि अब उल्टी आ जाएगी या फिर जी मचलने लगे, तो यह लिवर खराब होने का एक बड़ा शुरुआती लक्षण हो सकता है. जब लिवर शरीर के वेस्ट मटेरियल को अच्छे से साफ नहीं कर पाता, तो हमारा डाइजेशन पूरी तरह बिगड़ जाता है. सुबह के समय यह प्रॉब्लम ज्यादा महसूस होती है, जिसकी वजह से कुछ भी खाने या पीने का मन नहीं करता.
आंखों और स्किन में पीलापन दिखना
सुबह जिस समय आप ब्रश कर रहे हैं, उस समय आइने में अपना चेहरा जरूर देखें. खासकर अपनी आंखों के सफेद वाले हिस्से को ध्यान से जरूर चेक करें. अगर आपकी आंखों का यह हिस्सा, आपके नाखून या फिर आपकी स्किन थोड़ी सी पीली दिखाई दे रही है, तो यह भी जॉन्डिस की प्रॉब्लम हो सकती है. लिवर खराब होने पर एक पीला केमिकल शरीर में बढ़ने लगता है, जिससे शरीर पीला दिखने लगता है.
पेट में हैवीनेस या सूजन महसूस होना
अगर सुबह उठते ही आपको अपने पेट के ऊपरी या फिर दाहिने हिस्से में, जहां पर हमारा लिवर होता है, वहां पर हैवीनेस, सूजन या फिर हल्का सा दर्द महसूस होता है, तो आपको इसे नॉर्मल गैस की प्रॉब्लम समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. लिवर का साइज बढ़ने या फिर उसमें फैट जमा होने की वजह से, जिसे फैटी लिवर भी कहते हैं, पेट का वह हिस्सा फूला हुआ और ज्यादा टाइट महसूस हो सकता है.
गहरे पीले या डार्क रंग का पेशाब आना
सुबह का जो पहला पेशाब होता है वह नॉर्मली थोड़ा गाढ़ा ही होता है, लेकिन अगर यह लगातार बहुत ज्यादा गहरे पीले या फिर ब्राउन रंग का आ रहा है, तो यह आपके लिवर के खराब होने का सीधा संकेत हो सकता है. जब आपका लिवर खराब चीजों को सही से फिल्टर नहीं कर पाता है, तो यही गंदगी पेशाब के रास्ते बाहर निकलने लगती है, जिसकी वजह से इसका रंग बदल जाता है.
स्किन पर खुजली और छोटे-छोटे दाने होना
अगर सुबह उठते ही आपको अपने शरीर पर बिना किसी वजह के बहुत ही तेज खुजली होती है या फिर छोटे-छोटे लाल दाने यानी कि रैशेज दिखाई देते हैं, तो इसका सीधा कनेक्शन आपके लिवर से भी हो सकता है. जब आपका लिवर कमजोर होता है, तो आपके खून में गंदगी जमा होने लगती है. यही गंदगी आपकी स्किन में जाकर खुजली और एलर्जी पैदा कर देती है.
यह भी पढ़ें : ऑफिस के AC में बैठे-बैठे भी हो सकता है डिहाइड्रेशन, अपनाएं ये तरीके
यह भी देखें: जयपुर के इस गांव की बदहाली देख दंग रह जाएंगे! सड़कें टूटीं, पानी ज़हरीला, बस सिर्फ एक। KBP Times



