KBP Times

बारिश में इन सब्जियों को न लगाएं हाथ! जानिए क्या है कारण

Vegetable avoid in monsoon season

Vegetable : बारिश का मौसम कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा, दोनों ही बारिश के दौरान खान-पान और पोषण को लेकर बहुत सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। इस मौसम में कुछ ऐसी सब्ज़ियों के बारे में जानना जरुरी है जिन्हें बारिश के दौरान खाने से गंभीर इन्फेक्शन हो सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

बारिश के मौसम में पालक, मेथी, बथुआ और पत्तागोभी जैसी सब्जियों से पूरी तरह बचना चाहिए. इन सब्जियों की पत्तियों और परतों में अक्सर छोटे कीड़े, उनके अंडे और बैक्टीरिया छिपे होते हैं ऐसी गंदगी जो सादे पानी से धोने पर भी आसानी से नहीं निकलती। इन्हें खाने से पेट में कीड़े, टाइफाइड और गंभीर दस्त (डायरिया) हो सकते हैं।

फूलगोभी और ब्रोकली

फूलगोभी और ब्रोकली की बनावट बहुत घनी होती है. बारिश की नमी के कारण, इनके फूलों (सिवतमजे) के बीच कीड़े और फंगस आसानी से पनप जाते हैं. अक्सर ये कीड़े इतने छोटे होते हैं कि नंगी आंखों से दिखाई नहीं देते; पकाने के बाद भी ये शरीर में जाकर आंतों को संक्रमित कर सकते हैं।

मशरूम

मशरूम असल में एक तरह का फंगस है और यह मिट्टी या नमी वाली जगहों पर उगता है. बारिश के दौरान वातावरण में फंगस की गतिविधि पहले से ही ज्यादा होती है, जिससे मशरूम के दूषित होने का खतरा 90ः तक बढ़ जाता है. इन्हें खाने से बैक्टीरियल इन्फेक्शन और फूड पॉइजनिंग का बड़ा खतरा रहता है।

कच्चा सलाद

बारिश के दौरान खीरा या टमाटर जैसे कच्चे सलाद से बचना ही बेहतर है. कच्चे सलाद वाली सब्जियों पर ई. कोली और साल्मोनेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया चिपके हो सकते हैं. बारिश के दौरान कमज़ोर पाचन तंत्र इन बैक्टीरिया से निपटने में संघर्ष करता है, जिससे आंतों में सूजन हो सकती है।

बैंगन

बारिश के मौसम में बैंगन से भी बचने की सलाह दी जाती है. बारिश के दौरान बैंगन में अंदरूनी कीड़ों का संक्रमण (जो अक्सर छोटे छेदों के रूप में दिखता है) बहुत आम हो जाता है. यह सब्जी पेट में गैस, एसिडिटी और इन्फेक्शन का कारण बन सकती है।
.
बारिश के दौरान हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. इसलिए, अपने पेट को स्वस्थ रखने के लिए केवल मौसमी और आसानी से पचने वाली सब्जियां खाएं जैसे लौकी, तोरई, करेला और कद्दू और ध्यान रहे कि वे अच्छी तरह पकी हुई हों।

डिस्क्लेमरः इस खबर में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए KBP Times जिम्मेदार नहीं रहेगा.

यह भी पढ़ें : अब मेडिकल पर सिर्फ कह देने से ये दवा नही मिलेगी, डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन जरुरी

यह भी देखें: Jaipur: जैतपुरा में बुनियादी सुविधाओं को तरसे ग्रामीण! सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2