Health: कॉफी दुनिया की लोकप्रिय पेय में से एक है. सुबह की थकान दूर करने, फोकस बढ़ाने या दोस्तों के साथ चौट करने के लिए ज्यादातर लोग रोजाना कॉफी पीते हैं, लेकिन क्या रोजाना कॉफी पीने की आदत सेहत (Health) को कितने फायदे पहुंचा सकती है ? चिकित्सक बताते हैं कि आप अगर रोजाना कॉफी पीते हैं तो ये आपके लीवर, दिमाग और पाचन तंत्र पर गहरा प्रभाव डाल सकती है. कई विशेषज्ञों के अनुसार, मॉडरेट मात्रा में ब्लैक कॉफी पीना ज्यादातर लोगों के Health लिए फायदेमंद हो सकता है
1. लीवर पर असर
ये बात शायद पता हो कि रोजाना कॉफी पीने से आपके लीवर को फायदा पहुंच सकता है. अध्ययनों में पाया गया है कि अगर आप रोजाना 2-4 कप कॉफी पीते हैं तो इससे फैटी लीवर, फाइब्रोसिस और सिरोसिस Health का खतरा काफी कम हो जाता है. इसके सेवन से लीवर एंजाइम्स के स्तर में Health सुधार होता है, लीवर कैंसर का रिस्क काफी कम हो जाता है साथ ही साथ कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन को कम करते हैं और लीवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं. कई अध्ययनों में 3-4 कप कॉफी रोजाना पीने वालों में लीवर संबंधी बीमारियों से मौत का खतरा 49ः तक कम पाया गया. हालांकि अगर आपको पहले से लीवर की कोई गंभीर समस्या है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसको पिएं.
2. ब्रेन के लिए अच्छी-
कॉफी के सेवन से दिमाग Health पर भी अच्छा असर पड़ता है. कैफीन ब्रेन में एडेनोसाइन रिसेप्टर्स को ब्लॉक करके थकान कम करता है, फोकस और अलर्टनेस बढ़ाता है. नियमित रूप से कॉफी पीने से अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है, मूड बेहतर होता है और डिप्रेशन का रिस्क भी घटता है. हालांकि, ज्यादा मात्रा यानी 4 कप से ज्यादा काफी पीने से चिंता, अनिद्रा या बेचौनी हो सकती है.
यह भी पढ़ें : सिरदर्द की दवा वाली आइसक्रीम कितनी कारगर और कितनी खतरनाक?
3. डाइजेशन होता है बेहतर
कॉफी के सेवन से पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है, इससे खाना बेहतर तरीके से पचता है. आंतों की गतिविधि बढ़ाती है, जिससे Health कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है. अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है, जिससे गट हेल्थ बेहतर होती है. हालांकि कुछ लोगों में कॉफी के सेवन से एसिडिटी, हार्टबर्न के लक्षण बढ़ सकते हैं, खाली पेट पीने पर पेट में जलन या असुविधा हो सकती है. दूध या चीनी मिलाकर पीने पर कुछ लोगों में ब्लोटिंग बढ़ सकती है. सबसे अच्छा है ब्लैक कॉफी या बहुत कम दूध वाली बिना ज्यादा चीनी के कॉफी पिएं. सुबह खाने के बाद या दोपहर में पीना बेहतर, रात में न पीएं, नींद प्रभावित हो सकती है.
यह भी देखें : भजन गायक छोटू सिंह ने शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी पर लगाए गंभीर आरोप | KBP Times



