KBP Times

हर समय थकान का कारण सिर्फ स्ट्रेस नहीं, हो सकती है विटामिन बी12 और फोलेट की कमी

Vitamin B12 shortage

Vitamin B 12 :  आजकल बहुत से लोग सुबह उठते ही थकान, दिनभर शरीर में कमजोरी रहना या किसी काम में मन न लगना जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं। ज्यादातर लोग इसका कारण तनाव, काम का दबाव या कम नींद को मानते हैं। लेकिन अगर अच्छी नींद लेने के बाद भी थकान दूर नहीं हो रही, तो इसकी वजह शरीर में विटामिन बी 12 और फोलेट की कमी भी हो सकती है। रिसर्च बताती है कि जिन लोगों के शरीर में विटामिन बी 12 और फोलेट की कमी लगातार बनी रहती है तो इससे शरीर में एनर्जी की कमी होती है। इसके साथ ही यह लगातार थकान का कारण भी बन सकता है।

क्या कहती है रिसर्च?

इस रिसर्च को करने वाले शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने इस दौरान लोगों के खून में होमोसिस्टीन नाम के एक पदार्थ का स्तर कितना है, इसकी जांच की। शोधकर्ता बताते हैं कि सामान्य तौर पर शरीर में मौजूद विटामिन बी 12 और फोलेट मिलकर होमोसिस्टीन को कंट्रोल करते हैं। लेकिन जब इनकी कमी हो जाती है, तो होमोसिस्टीन का स्तर असामान्य रूप से बढ़ जाता है। रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों के शरीर में होमोसिस्टीन का स्तर ज्यादा था, उनमें शारीरिक थकान, काम करने की इच्छा में कमी और हमेशा थका हुआ महसूस करने की परेशानी ज्यादा हो रही थी।

महिलाओं और पुरुषों की थकान में है अंतर

इस शोध को करने वाले शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि रिसर्च में यह भी पाया गया कि जिन पुरुषों में होमोसिस्टीन का स्तर ज्यादा था, वे महिलाओं की तुलना में ज्यादा शारीरिक थकान महसूस कर रहे थे। वहीं महिलाओं में काम करने की इच्छा यानी मोटिवेशन कम होने की शिकायत ज्यादा हो रही थी। इस दौरान एक और अहम बात यह रही कि जिन लोगों का होमोसिस्टीन स्तर बढ़ा हुआ था, उनके शरीर में विटामिन बी 2 और फोलेट दोनों का ही स्तर सामान्य की तुलना में कम था।

Vitamin B12 और फोलेट इतने जरूरी क्यों हैं?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट बताती है कि Vitamin B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, दिमाग और नसों को हेल्दी रखने में मदद करता है। वहीं फोलेट (Vitamin B9) नई कोशिकाएं बनाने, DNA तैयार करने और शरीर को रिपेयर करने में मददगार होता है। रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों के शरीर मे लगातार नीचे बताए गए लक्षण नजर आ रहे हैं तो यह Vitamin B12 और फोलेट की कमी की ओर इशारा करते हैं।

हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना
ध्यान लगाने में परेशानी
चक्कर आना
मूड खराब रहना
किसी काम में मन न लगना

किन लोगों में Vitamin B12 की कमी का खतरा ज्यादा होता है?

WHO, CBC और अन्य अन्य हेल्थ एजेंसी द्वारा की गई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जो लोग शाकाहारी खाना खाते हैं, उनमें विटामिन बी12 की कमी ज्यादा देखी जाती है। इसके अलावा पेट और आंतों से जुड़ी बीमारी से परेशान लोगों को भी इस पोषक तत्व की कमी का खतरा रहता है। अगर अच्छी नींद और आराम के बावजूद कई दिनों तक थकान बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। डॉक्टर की सलाह पर Vitamin B12 और फोलेट की जांच करवाएं। आमतौर पर एक ब्लड टेस्ट के जरिए इस बात का पता लगाया जा सकता है कि आपके शरीर में Vitamin B12 और फोलेट की कमी है या नहीं।

यह भी पढ़ें : जोड़ों का दर्द, सूजन हो या गठिया…पारिजात की चाय दिला सकती है राहत

यह भी देखें: राजस्थान के बांसखोह सरकारी स्कूल में बड़ा खतरा! 17 कमरे सीज, 600 बच्चों का भविष्य संकट में

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2