KBP Times

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

Mirzapur The Movie

Mirzapur: The Movie जन्माष्टमी पर बहुचर्चित फिल्म मिर्जापुर द मूवी रिलीज हुई है। यह ओटीटी पर सबसे चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर का फिल्मी वर्जन है। पंकज त्रिपाठी स्टारर मिर्जापुर द मूवी फिल्म को लेकर दर्शकों में तब से एक्साइटमेंट है जबसे इसकी घोषणा की गई थी। आखिरकार अब ये फिल्म थिएटरों में है और पहले दिन पहले शो के साथ ही लोगों के रिएक्शंस भी सोशल मीडिया पर आने लगे हैं।

लोगों का एक्स पर रिएक्शन

आज फिल्म का पहला शो देखने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। काफी लोगों ने मिर्जापुर द मूवी के एक्शन सीक्वेंस, दमदार डायलॉग्स, बैकग्राउंड स्कोर की तारीफ की है और बड़े पर्दे पर मिर्जापुर की दुनिया को देखना रोमांचक बताया है।

मुन्ना भैया की वापसी ने बढ़ाया रोमांच

सोशल मीडिया पर इस वक्त सबसे चर्चित किरदारों में सबसे आगे मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा चल रहे हैं। जहां मिर्जापुर सीरीज में उनके किरदार को खत्म कर दिया गया था वहीं अब फिल्म में उनके स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर काफी लोग बेहद खुश हैं। इस किरदार को लेकर पहले से ही काफी क्रेज रहा है।

बड़े पर्दे पर दिख रहा वही पुराना भौकाल

पब्लिक रिव्यू की बात करें तो फिल्म में मिर्जापुर की पुरानी पहचान यानी क्राइम, बदला, सत्ता की लड़ाई और तेज-तर्रार डायलॉग का असर उतना ही दमदार रखा गया है जितनी लोगों ने उम्मीद की थी। लोगों का कहना है कि वेब सीरीज के बाद इस कहानी को सिनेमाघरों में देखना एक अलग अनुभव है।

पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के अंदाज में

फिल्म में पहले की ही तरह पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के अंदाज में नजर आ रहे हैं और अली फजल गुड्डू पंडित के किरदार को आगे बढ़ाते हुए उतने ही खौफनाक लगे हैं। फिल्म में दोनों के बीच की टक्कर इस कहानी का खास हिस्सा है। वहीं दिव्येंदु की मौजूदगी इस पूरे माहौल में पुराना मिर्जापुर वाला स्वाद वापस लाने में सफल दिख रही है।

मीना भाभी और बाउजी पूरी तरह से सब पर भारी पड़ गए!

फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा है कि ये उम्मीदों पर खरी उतरी है। एक ने मीना भाभी और बाउजी का वीडियो क्लिप शेयर कर कहा है, इस सीन में मीना भाभी और बाउजी पूरी तरह से सब पर भारी पड़ गए! शेर की उमर ज्यादा है, लेकिन बूढ़ा नहीं हुआ। क्या डायलॉग है! बिल्कुल रोंगटे खड़े हो गए।

यह भी पढ़ें –रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ अक्टूबर में होगी रिलीज, कई नामी कलाकरों से सजी है स्टारकास्ट

यह भी देखें –जयपुर में कान्हा की 300 साल पुरानी विरासत | Govind Dev Ji, Gopinath Ji और Kanak Vrindavan का रहस्य

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2