KBP Times

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ अक्टूबर में होगी रिलीज, कई नामी कलाकरों से सजी है स्टारकास्ट

film Jailer 2

Jailer 2 : सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 अपने तय समय 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म ‘जेलर 2’ का लेखन और निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण कलानिधि मारन द्वारा सन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। यह 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत और रम्या कृष्णन एक बार फिर पति-पत्नी टाइगर मुथुवेल पांडियन और विजया पांडियन की भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक भी अपने पुराने किरदारों को दोहराते दिखेंगे। पहले पार्ट में एक सेवानिवृत्त जेलर मुथुवेल पांडियन की कहानी दिखाई गई थी, जो मूर्ति तस्करों के खिलाफ अपने बेटे और परिवार की रक्षा के लिए फिर से अपने खौफनाक अवतार में लौटता है। फिल्म का अंत एक बड़े ट्विस्ट के साथ हुआ था और यह सीक्वल वहीं से आगे की कहानी को बयां करेगा।

अफवाहों को खारिज किया

इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार अफवाहें उड़ रही थीं। दावा किया जा रहा था कि फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग चल रही है, जिसके चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए आधिकारिक बयान जारी कर दिया है। निर्माताओं ने साफ कर दिया है कि फिल्म की रिलीज में कोई देरी नहीं होगी और यह तय शेड्यूल के मुताबिक ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने साफ किया कि फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

टीजर और अला बोलेलो गाने ने पहले ही बढ़ाया क्रेज

‘जेलर 2 ‘की रिलीज डेट का पहला आधिकारिक ऐलान जुलाई में एक धमाकेदार और एक्शन से भरपूर टीजर के साथ किया गया था। टीजर में फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन इसके सस्पेंस और रजनीकांत के इंटेंस लुक ने दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। टीजर में रजनीकांत के प्रतिष्ठित किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन का पूरा चेहरा दिखाए बिना, उन्हें एक नए और खतरनाक मिशन की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया था। इसके बाद अगस्त में फिल्म का पहला गाना अला बोलेलो रिलीज किया गया, जिसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। पारंपरिक कसावू साड़ी में डांस करतीं शमना कासिम पर फिल्माए गए इस पेपी डांस नंबर में रजनीकांत की मौजूदगी ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कैमियो और दिग्गज कलाकारों से सजी होगी स्टारकास्ट

फिल्म के पहले पार्ट में मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ के कैमियो रोल ने सिनेमाघरों में खूब तालियां बटोरी थीं और ये तीनों स्टार्स सीक्वल में भी नजर आएंगे। वहीं, शाहरुख खान और नंदमुरी बालकृष्ण को भी कैमियो के लिए संपर्क किए जाने की खबरें थीं, लेकिन बात नहीं बन सकी। हालांकि सीक्वल में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति के जुड़ने की जोरदार चर्चाएं हैं। इसके अतिरिक्त एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, सूरज वेन्जारामूडू, अन्ना राजन और जतिन सरना जैसे दिग्गज कलाकार भी इस बार जेलर 2 की विशाल स्टारकास्ट का हिस्सा बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें –खूबसूरत अभिनेत्री साधना जिनका हेयरस्टाइल पूरे देश में करता था ट्रेंड

यह भी देखें – निकाय चुनाव से पहले BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! वार्ड 13 में दिया कुमारी ने संभाली प्रचार की कमान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2