KBP Times

अर्जुन बिजलानी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ससुर के निधन से सदमे में एक्टर

अर्जुन बिजलानी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी के परिवार पर इन दिनों गहरा दुख छाया हुआ है। नए साल की शुरुआत से पहले ही एक्टर को बड़ा झटका लगा है। अर्जुन बिजलानी के ससुर राकेश चंद्र स्वामी का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिससे पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, राकेश चंद्र स्वामी को अचानक स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

दुबई से तुरंत लौटे अर्जुन बिजलानी

बताया जा रहा है कि अर्जुन बिजलानी नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार के साथ दुबई में थे। जैसे ही उन्हें ससुर के निधन की सूचना मिली, वह बिना देर किए अगली फ्लाइट से भारत लौट आए। इस मुश्किल घड़ी में अर्जुन पूरी तरह अपने परिवार के साथ खड़े नजर आए।

अंतिम संस्कार के दौरान भावुक दिखे अर्जुन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्जुन बिजलानी अपने ससुर के अंतिम संस्कार के दौरान बेहद भावुक नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर अपने बेटे को संभालते हुए आंसू बहाते दिख रहे हैं। अर्जुन ने खुद अपने ससुर को अंतिम विदाई दी और अर्थी को कंधा भी दिया।

परिवार और फैंस में शोक की लहर

इस दुखद घटना से अर्जुन की पत्नी नेहा भी गहरे सदमे में हैं। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि यह घटना अचानक हुई, क्योंकि राकेश चंद्र स्वामी पूरी तरह स्वस्थ थे और डिनर के लिए बाहर जाने वाले थे। अचानक आए स्ट्रोक ने सबको झकझोर कर रख दिया।

फिलहाल अर्जुन बिजलानी अपने परिवार को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। उनके फैंस और शुभचिंतक सोशल मीडिया के जरिए उन्हें हिम्मत और संवेदनाएं भेज रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः बंगाल को स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2