KBP Times

बंगाल को स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

बंगाल को स्लीपर वंदे भारत की सौगात, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Kolkata : केन्द्र सरकार का ध्यान अब बंगाल को सौगात देने पर लगा है। बंगाल को स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी जा रही है। PM मोदी इसी माह इसका उद्घाटन करेंगे। स्वदेशी तकनीक से बनी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद रेलवे ने इसके रूट का भी ऐलान कर दिया है.
रेल मंत्रालय के मुताबिक, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहटी से कोलकाता के बीच चलेगी. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे. रेलमंत्री ने कहा कि साल 2026 रिफॉर्म का है. आने वाले दिनों में ऐसी ही और ट्रेनों की झलक भी दिखेगी.ऐसे में पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का तोहफा सरकार की ओर से बड़ी घोषणा है.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया निर्धारित

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी से कोलकाता का थर्ड एसी का किराया 2300 रुपये जबकि सेकंड ।ब् का किराया 3000 रुपये होगा. वहीं, फर्स्ट ।ब् का किराया 3600 रुपये होगा. जनवरी में ही होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी में ही देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करेंगे. माना जा रहा है कि 17 या 18 जनवरी को उद्घाटन हो सकता है. रेलमंत्री ने बताया कि अगले 6 महीने में 8 और साल के आखिर में 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें आएंगी. हाल ही में स्वदेशी तकनीक से बनी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का भारतीय रेलवे ने अंतिम हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया था. यह ट्रायल कोटादृनागदा सेक्शन पर किया गया, जहां ट्रेन ने 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की. यह ट्रायल रेलवे सुरक्षा आयुक्त की निगरानी में हुआ था.

यह भी पढ़ेंः न्यूयॉर्क के नए मेयर ज़ोहरान ममदानी ने ली शपथ, आज ब्रॉडवे पर स्ट्रीट पार्टी करेंगे

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में है क्या ?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कुल 16 कोच की होगी. इसमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हैं.
ट्रेन में कुल 823 यात्री सफर कर सकेंगे. यह एक सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है, जिसकी डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक है. इसमें यात्रियों के लिए आरामदायक और मुलायम बर्थ लगाए गए हैं, जिससे लंबा सफर आसान होगा. कोचों के बीच आने-जाने के लिए ऑटोमैटिक दरवाजे और वेस्टीब्यूल की सुविधा है. बेहतर सस्पेंशन और कम शोर के कारण ट्रेन का सफर ज्यादा शांत और आरामदायक होगा. ट्रेन में कवच सुरक्षा प्रणाली और इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम मौजूद है, जिससे सुरक्षा और बढ़ जाती है. साफ-सफाई के लिए डिसइन्फेक्टेंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. लोको पायलट के लिए आधुनिक कंट्रोल और सेफ्टी सिस्टम वाला एडवांस ड्राइवर केबिन दिया गया है. ट्रेन का बाहरी डिजाइन आकर्षक और एरोडायनामिक है और इसमें ऑटोमैटिक बाहरी दरवाजे भी हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

2

2