KBP Times

तमिलनाडु चुनाव जीत के बाद वायरल हुआ विजय थलापति का फिल्मी सीन, नंबर प्लेट ने खींचा ध्यान

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा का गहरा संबंध एक बार फिर सुर्खियों में है. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है. इसी बीच उनकी एक पुरानी फिल्म का सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

यह वीडियो अभिनेता और संगीतकार प्रेमगी अमरन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. क्लिप में विजय और प्रेमगी एक कार में बैठे नजर आते हैं और दोनों के बीच हल्की-फुल्की मजेदार बातचीत होती दिखती है. हालांकि, इस सीन की सबसे खास बात कार की नंबर प्लेट है, जिस पर ‘टीएन 07 सीएम 2026’ लिखा हुआ है. मौजूदा राजनीतिक घटनाओं से जोड़कर इस नंबर प्लेट को लोग एक दिलचस्प संयोग मान रहे हैं.

फिल्म 2024 में हुई थी रिलीज
दरअसल, यह सीन फिल्म ‘गोट’ (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) का है, जिसे निर्देशक वेंकट प्रभु ने बनाया था. यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. उस समय यह सीन सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा था, लेकिन अब राजनीतिक संदर्भ में यह और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

वीडियो शेयर करते हुए प्रेमगी अमरन ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वेंकट प्रभु ने यह सब पहले ही सोच लिया था. इस पर निर्देशक ने भी हंसते हुए प्रतिक्रिया दी.

यह भी पढ़ें: सादगी भरी प्रेम कहानी है फिल्म ‘एक दिन’

108 सीटों पर जीती विजय की पार्टी
वहीं राजनीतिक स्थिति की बात करें तो 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है. विजय की पार्टी फिलहाल 108 सीटों पर जीत दर्ज की है. ऐसे में खबर है कि विजय की पार्टी गठबंधन में सरकार बनाने की संभावनाएं तलाश रही है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

Ukrain attack

यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से किया हमला, क्रूज मिसाइलें भी दागीं

Health Sub Centre

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जनता को समर्पित

Motivator/educator

प्रबोधकों की मांग पूरी नहीं होने पर संघ ने लिया आंदोलन करने का निर्णय

Ganesh and chandrama

धर्म गाथा-जब चंद्रमा ने गणेश जी के श्राप से खोया अपना दिव्य तेज

2

2