KBP Times

Sunil Dutt Launched Kiran : फिल्मों से सियासत तक प्रसिद्व रही है किरण खेर

Sunil Dutt launched Kiran

Sunil Dutt Launched Kiran : मशहूर अभिनेत्री और अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर को बॉलीवुड में अपने जमाने के सुपर स्टार सुनील दत्त और नरगिस दत्त ने लॉन्च किया था. एक प्रसिद्व सेलिब्रिटी चैट शो “जीना इसी का नाम है“ के एक एपिसोड में सुनील दत्त ने बताया था कि किरण की एक तस्वीर देखने के बाद उन्हें पूरा यकीन हो गया था कि वह इस इंडस्ट्री में अपना नाम जरूर बनाएंगी. उन्होंने आगे बताया था, उस समय वे एक फिल्म बना रहे थे, इसलिए उन्होंने किरण को फिल्मों में लाने का फैसला किया.

अनुपम खेर से की दूसरी शादी

बता दें कि किरण की पहले गौतम बेरी से शादी हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा भी है, सिकंदर खेर. जब अनुपम किरण से मिले, तब वह भी एक्ट्रेस मधुमालती कपूर से शादीशुदा थे. हालांकि, जब दोनों को अपनी-अपनी शादियों में मुश्किलों का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने अपने- अपने पार्टनर से अलग होने का फैसला किया और शादी कर ली.

तस्वीर देख कर दिया थो रोल

सुनील दत्त और नरगिस दत्त ने किरण खेर को कैसे खोजा इस बारे में सुनील दत्त ने किरण खेर से बात करते हुए बताया था कि “मुझे याद है कि मैं ही तुम्हें पहली बार मुंबई लेकर आया था. जब मेरी पत्नी (नरगिस दत्त) और मैंने पहली बार तुम्हारी तस्वीरें देखीं, तो तुम एक बेहद टैलेंटेड बैडमिंटन खिलाड़ी थीं. उस समय हम एक फिल्म बना रहे थे और हमने सोचा – ’यह लड़की ज़रूर कुछ बड़ा करेगी, क्यों न इसे फिल्मों में ले आया. जाए?’“ किरण की कड़ी मेहनत की तारीफ करते हुए, सुनील दत्त ने आगे कहा था, “जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा खुशी है, वह यह है कि मुंबई आने के बाद तुमने सच में बहुत मेहनत की और हार नहीं मानी. फिल्म इंडस्ट्री में सच में बहुत मेहनत करनी पड़ती है.“ प्रसिद्व अभिनेता अनुपम खेर का किरण की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी पर कितना पॉजिटिव असर पड़ा, इस बारे में सुनील दत्त ने बताया था कि “सबसे बड़ी बात यह हुई कि जब तुम और अनुपम खेर मिले, तो तुम्हारी जिंदगी में एक बहुत बड़ा बदलाव आया – खुशियों का, अवॉर्ड्स का. लोगों ने तुम्हें बहुत हिम्मत दी. मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं. मैं तुम्हें भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए बधाई देता हूं.“

दीपिका के पापा संग खेली थी बैडमिंटन

अभिनेत्री से सियासत में आई किरण खेर ने अपने इंटरव्यू में अपने परिवार के बारे में बात करते हुए बताया था, ’हमारी बड़ी जमींदार फैमिली थी, पापा आर्मी में थे. मैं औऱ मेरी बहन प्रकाश पादुकोण (दीपिका पादुकोण के पिता) के साथ इंडिया के लिए बैडमिंटन खेला करते. मैं स्कूल और कॉलेज में ऑलराउंडर हुआ करती थी.’

यह भी पढ़ें : ’Lawrence of Punjab’ के प्रदर्शन पर केन्द्र सरकार ने लगाया प्रतिबंध, ओटीटी पर होने वाली थी रिलीज

यह भी देखें : ईरान में जब्त जहाज में फंसा राजस्थान का लाल, श्रीगंगानगर के संजय माहर को बचाने की गुहार | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2