KBP Times

’Lawrence of Punjab’ के प्रदर्शन पर केन्द्र सरकार ने लगाया प्रतिबंध, ओटीटी पर होने वाली थी रिलीज

Lawrence of Punjab Ban

Lawrence of Punjab : केन्द्र सरकार ने Lawrence of Punjab फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज जी 5 पर रिलीज होने वाली थी। ओटीटी पर अक्सर क्राइम थ्रिलर फिल्मों और सीरीज की कहानियों को काफी पसंद किया जाता है. इसमें कुछ सच्ची घटनाओं से भी प्रेरित होती है, तो वह चर्चा का विषय बन जाती हैं. ऐसे में ’लॉरेंस ऑफ पंजाब’ काफी सुर्खियों में है. अब इसके प्रदर्शन पर सरकार ने रोक लगा दिया है. ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब रिलीज नहीं हो पाएगी. भारत सरकार ने 24 अप्रैल को आज हाईकोर्ट को जानकारी दी है.

लॉरेंस गैंग का अपराध की दुनिया में नाम

लॉरेंस बिश्नोई नामक गैंग्सटर इन दिनों जोधपुर जेल में बंद है। उसके नाम से लॉरेंस गैंग बनी हुई है जो धमकियां देने, अवैध वसूली का काम कर रही है। इस नाम से बनी सीरीज ’Lawrence of Punjab ’ के ऐलान के बाद पंजाब में घमासान मच गया. पंजाब सरकार की ओर से इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी. स्पेशल डीजीपी साइबर क्राइम ने सूचना प्रसारण मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर इस पर रोक लगाने की मांग की. उन्होंने चिट्ठी में लिखा था कि ड्यूमेंट्री गैंगस्टरों को प्रमोट करती है. इसके साथ ही इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग ने भी रोक लगाने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने एक जनहित याचिका भी पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में दायर की है. पंजाब सरकार के साथ ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बल्कौर सिंह ने भी इस डॉक्यूमेंट्री का विरोध किया है. इसके साथ ही शिरोमणि अकाली दल ने भी इस पर रोक लगाने की मांग की.

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने दी चेतावनी

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टरों पर बनी सीरीज Lawrence of Punjab का ना केवल विरोध जताया बल्कि गुणगान करने के खिलाफ चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा, ’पंजाब के साथ गैंगस्टर का नाम जोड़कर इस पवित्र धरती को बदनाम न किया जाए.’ उन्होंने ’लॉरेंस ऑफ पंजाब’ के खिलाफ ऐतराज भी जताया और कहा कि यह ना केवल गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देगी और उसका गुणगान करने की वजह से पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत का भी अपमान होगा. क्योंकि उनका मानना है कि गुरुओं, ऋषियों और पीरों की इस पवित्र धरती को एक खतरनाक गैंगस्टर के साथ जोड़ा जा रहा है.

यह भी पढ़ें : रणवीर कपूर ने राम बनने का किरदार चुना, बन सकते थे किशोर कुमार

याचिका में क्या कहा?

सीरीज ’लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की और इसमें आरोप लगाया गया कि यह सीरीज गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन को गलत तरीके से पेश करती है. उनका मानना है कि यह युवाओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है. याचिका में ओटीटी कंटेंट के लिए पूर्व-सर्टिफिकेशन की कमी और सख्त नियामक दिशानिर्देशों की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है.

यह भी देखें : जयपुर का अजमेरी गेट अंडरपास बना खौफ का अड्डा! ट्रैफिक जाम से परेशान जनता | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2