KBP Times

शाहरुख खान के बॉडीगार्ड की ₹2.5 करोड़ सैलरी का सच, एक्स गार्ड यासीन खान ने खुद किया खुलासा

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan:बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स के पास अपने निजी सिक्योरिटी गार्ड होते हैं. इन सिक्योरिटी गार्ड के बिना बॉलीवुड स्टार्स कहीं नहीं जाते. चाहे पार्टीज हो या फिर आउट ऑफ कंट्री. ऐसे में अक्सर सिक्योरिटी गार्ड्स की सैलरी की चर्चा होती है. ताजा मामला बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन खान से जुड़ा है. दरअसल, यासीन खान ने रिवील किया कि उनको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी कि वो 2 ढाई करोड़ रुपये कमाते हैं. अब यासीन खान ने क्लीयर किया है कि वाकई सिक्योरिटी गार्ड्स और बॉडीगार्ड्स को सैलरी कितनी मिलती है. उन्होंने कहा कि कोई भी बॉडीगार्ड्स 2 ढाई करोड़ रुपये नहीं कमाता.

“बॉडीगार्ड्स की सैलरी करोड़ों में नहीं होती है”
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यासीन खान ने कहा कि 10 लाख रुपये महीना कौन देता है? किसी भी बॉडीगार्ड्स की सैलरी करोड़ों में नहीं होती है. सभी बॉडीगार्ड्स की सैलरी फिक्स होती है. उनके एक्सपीरियंस के आधार पर उनका भुगतान किया जाता है. किसी बॉडीगार्ड्स का एक्सपीरियंस ज्यादा होता है तो वो 1 लाख रुपये प्रति महीने कमाता है. बता दें कि यासीन खान शाहरुख खान के साथ करीब 1 दशक तक काम कर चुके हैं. फिल्म के सेट पर एक्टर की सुरक्षा के लिए उन्हें एक्सट्रा पेमेंट मिलती थी. यासीर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत कई सेलिब्रिटीज के साथ बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर चुके है. अब अपना सिक्योरिटी फर्म चलाते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘ज़िंदगी एक सफर है सुहाना…’ और चले गए गीतकार हसरत जयपुरी, आज उनकी 104वीं जयंति

शाहरुख खान के बेटे को लेकर क्या बोले यासीन खान?
शाहरुख खान की प्रोकेशनल लाइफ जितनी हेक्टिक है, वो अपने परिवार के लिए उतने ही समर्पित रहे हैं. यासीन याद करते हैं कि शाहरुख खान हर साल लंदन में परिवार के साथ 2 महीने का लंबा ब्रेक लेते थे. यासीन बताते हैं कि उन्होंने 10 सालों में एक बार भी शाहरुख खान को गौरी खान से यह कहते नहीं सुना कि वो थक गए हैं या किसी पारिवारिक कार्यक्रम में नहीं आ सकते. आर्यन खान शुरू से ही बहुत तमीजदार और शालीन रहे हैं. आर्यन बड़ों का बहुत सम्मान करते हैं और वो सब शाहरुख खान से मिले संस्कारों की वजह से है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2