KBP Times

संजय लीला भंसाली की फिल्म में सारा अर्जुन बनेंगी ‘मधुबाला’, चमकी किस्मत

Madhubala vs Sara Arjun

Madhubala : धुरंधर 2 में पाकिस्तानी लड़की का रोल निभाने के बाद सारा अर्जुन अब बॉलीवुड की आइकॉनिक अदाकारा मधुबाला का किरदार निभाती नज़र आएंगी. निर्देशक जस्मीत के रीन एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. इस प्रोजेक्ट को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल जस्मीत की ये फिल्म प्री-प्रोडक्शन के स्टेज पर है. इसी साल इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. फिल्म हिंदी सिनेमा के गोल्डन एरा की कहानी कहेगी. इसमें सारा को मधुबाला जैसी दिग्गज अदाकारा को स्क्रीन पर प्ले करने का मौका मिलने वाला है, जो उनके लिए एक बड़े मौका है और साथ में बड़ी चुनौती भी.

जस्मीत के रीन डार्लिंग्स का निर्देशन कर चुकी हैं

इस फिल्म के जरिए मेकर्स मधुबाला को ट्रीट देने की तैयारी में हैं. जस्मीत के रीन इससे पहले आलिया भट्ट और विजय वर्मा स्टारर डार्लिंग्स का निर्देशन कर चुकी हैं. उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी.

यह भी पढ़ें : “बूढे माता-पिता अफसरों के पैरों पर गिर-गिरकर रोए” स्टेज पर रो पड़े समय रैना

अपने दौर की सबसे बड़ी अदाकारा हैं मधुबाला

1950-60 के दौर में मधुबाला को हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी अदाकारा बताया जाता था. उस दौर में वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक थीं. करीब दो दशक के अपने करियर में उन्होंने 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. मधुबाला ने फिल्म बसंत से 1942 में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर करियर शुरू किया था. उनकी आखिरी फिल्म शराबी थी, जो 1964 में रिलीज़ हुई. दिल की बीमारी के कारण 23 फरवरी 1969 को उनका निधन हो गया था. अपने करियर में मुगल-ए-आजम, बरसात की रात, हावड़ा ब्रिज और चलती का नाम गाड़ी जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया.

यह भी देखें : रेण में दीया कुमारी का दौरा | करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण, मेड़ता में बड़ी सौगात

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2