KBP Times

“बूढे माता-पिता अफसरों के पैरों पर गिर-गिरकर रोए” स्टेज पर रो पड़े समय रैना

Samay Raina Comeback: 14 महीने बाद पहली बार खोला दिल
Samay Raina Comeback: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के 14 महीने बाद कॉमेडियन-यूट्युबर समय रैना ने यूट्यूर पर धामाकेदार कमबैक किया है।उनका नया स्टैंड-अप स्पेशल ‘still Alive’ रिलीज होते ही हो गया। लेकिन कमबैक सिर्फ हंसी-मजाक तक सीमित नहीं रहा स्टेज पर समय रैना इमोशनल होकर रो पड़े और विवाद के दौरान अपने परिवार व दोस्तों पर बीते दर्द को पहली बार खुलकर शेयर किया

“उस वीडियो ने मुझे पूरी तरह तोड़ दिया”

शो के दौरान समय रैना ने बताया कि विवाद भड़कने के बाद सुबह-सुबह उन्हें बलराज की पत्नी ने एक वीडियो भेजा। उस वीडियो में बलराज के 70 साल के बुजुर्ग माता-पिता जवान अफसरों के पैरों पर बैठकर गिड़गिड़ाते हुए रो रहे थे और बार-बार कह रहे थे कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया।यह देखकर समय रैना का गला रुंध आया। स्टेज पर बताते हुए उनकी आंखें भर आईं और आवाज भारी हो गई। उन्होंने कहा, “मुझे लग रहा था कि ये सब मेरी वजह से हुआ। मैं बहुत गिल्टी फील कर रहा था।”

मां के वीडियो कॉल पर भी नहीं रोक पाए आंसू

समय ने आगे बताया कि उस दौरान जब उनकी मां का वीडियो कॉल आया, तो वो डर गए। उन्होंने सोचा — “किस मुंह से कॉल उठाऊं? मां को क्या दिखाऊं?” उन्होंने पहले नॉर्मल ऑडियो कॉल किया और कहा कि सब ठीक है। लेकिन मां की ममता को धोखा नहीं दे पाए। बाद में वीडियो कॉल पर बात करते हुए समय रैना रो पड़े और उनकी मां भी फफक-फफककर रोने लगीं।

विवाद के बाद हुई तोड़फोड़ और धमकियां

समय रैना ने शो में यह भी खुलासा किया कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी के बाद हैबिटेट स्टूडियो पर हमला हुआ, जगह की खूब तोड़फोड़ की गई। अपूर्वा मुखर्जी (Apurva) को रेप और जान से मारने की धमकियां मिलीं। साथ ही रणवीर अल्लाहाबादिया की मां के क्लीनिक पर भी लोगों ने हंगामा किया।

कमेंट क्यों नहीं हटाया?

फैंस और लोग अक्सर पूछते हैं कि रणवीर अल्लाहाबादिया का विवादित कमेंट समय ने क्यों नहीं हटाया। समय रैना ने जवाब दिया “रणवीर ने वो सवाल 8 बार पूछा था। उस एक मिनट में सब कुछ बदल गया। नेता, कॉमेडियन और आम पब्लिक सब मेरे पीछे पड़ गए।”

कमबैक का जबरदस्त रिस्पॉन्स

‘Still Alive’ स्पेशल रिलीज होने के महज 13 घंटे में ही 50 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। स्टेज पर अमिताभ बच्चन, सुनील पॉल और मुकेश खन्ना जैसे सेलिब्रिटीज पर भी समय ने जोक्स सुनाए, जिससे दर्शक खूब हंसे। लेकिन विवाद का दर्द शेयर करते हुए समय इमोशनल हुए, तो उनके फैंस भी भावुक हो गए।14 महीने की लंबी चुप्पी के बाद समय रैना का यह कमबैक न सिर्फ हास्य से भरा है, बल्कि बेहद ईमानदार और दिल छू लेने वाला भी है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2