KBP Times

सलमान खान की नई फिल्म को लॉन्च की तैयारी, अगले साल ईद पर रिलीज करने की प्लानिंग

Salman Khan

Salman Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार की नई फिल्म की शुरुआत होने जा रही है। बताया जा रहा है कि नई फिल्म को अगले वर्ष ईद पर रिलीज करने की योजना है। सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। सलमान खान अपनी नई फिल्म के लिए साउथ के फेमस डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं. लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा चल रही थी और अब आखिरकार फिल्म को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किए जाने की तैयारी हो गई है.

सलमान खान वामशी के साथ नजर आएंगे

सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली के साथ वाली इस फिल्म को लेकर दोनों के फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. इस बड़े सहयोग ने बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है, क्योंकि ये पहली बार होगा जब सलमान खान वामशी के साथ काम करते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की इस फिल्म की पूजा सेरेमनी मुंबई में आज यानी 18 अप्रैल को होने वाली है, जिससे इस मोस्टअवेटेड प्रोजेक्ट की ऑफिशियल शुरुआत होगी

नयनतारा भी होंगी शामिल

बताया जा रहा है कि ये लॉन्च इवेंट फिल्म के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है और इससे जुड़े कलाकार भी इसमें शामिल होने वाले हैं. इस फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आएंगी, जो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर स्टार पावर को और मजबूत करती हैं. वो भी इस पूजा में शामिल होंगी. ये फिल्म को बड़े स्केल पर तैयार किया जाएगा और इसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड काफी मजबूत माना जाता है. इस वजह से फिल्म से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

यह भी पढ़ें : असर नहीं छोड़ पाई निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’, कमजोर कहानी, संगीत और औसत अभिनय ने किया निराश

हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा

सलमान की ये फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा होने वाली है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म की शूटिंग की शुरुआत एक खास गाने से होने वाली है, जिसके लिए मुंबई में बड़ा सेट तैयार किया गया है. फिल्म का शुरुआती शेड्यूल अप्रैल से मई तक चल सकता है और इसके बाद फिल्म की बाकी शूटिंग आगे बढ़ेगी. मेकर्स इस प्रोजेक्ट को पैन-इंडिया स्तर पर पेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं. मेकर्स फिल्म को 2027 में ईद के मौके पर रिलीज करने की प्लनिंग कर रहे हैं.

यह भी देखें : राजा मानसिंह का पुनर्जन्म? 10 साल के बच्चे का दावा निकला फर्जी | Tonk Viral News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

2

2