KBP Times

बहुचर्चित फिल्म Toxic 26 अगस्त को सिनेमाघरों में, एडवांस बुकिंग से बंपर कमाई

Film Toxic

film Toxic :इस साल 19 मार्च को फिल्म धुरंधर के साथ ही रिलीज डेट अनाउंस करने वाली फिल्म टॉक्सिक अब 26 अगस्त यानि बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। कन्नड़ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बताई जाती है। टिकट्स के लिए प्री-बुकिंग विंडो पहले ही शुरू की जा चुकी है। बीते 21 अगस्त से देश में टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और मंगलवार, 25 अगस्त तक इस फिल्म ने कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी वर्जन के 9 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। खास बात तो ये है कि बीते 24 घंटों में फिल्म के 2 लाख 65 हजार से ज्यादा टिकट बिके हैं, जिससे साफ पता चलता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी।

film Toxic का एडवांस बुकिंग में दबदबा

बॉक्स ऑफिस के विशेषज्ञों के अनुसार रिलीज से पहले ही टॉक्सिकश् ने 32 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की ग्रॉस ओपनिंग कर सकती है। यश के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि केजीएफ फ्रेंचाइजी के बाद ये उनकी पहली फिल्म होने वाली है। ऐसे में सबकी नजरें इस फिल्म की कमाई पर टिकी हुई हैं।

film Toxic के बारे में

टॉक्सिक की बात करें तो ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है और 8 अगस्त को ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें यश जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत की भी झलक देखने को मिलती है, जो इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने लिखी है।

कियारा ने की यश की तारीफ

हाल ही में चेन्नई में मेकर्स ने टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स का प्री-रिलीज इवेंट रखा, जहां कियारा आडवाणी ने खुलकर यश और गीतू मोहनदास की तारीफ की। कियारा ने इस दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर यश और गीतू मोहनदास के रिएक्शन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि, यश और गीतू ऐसे पहले दो लोग थे, जिन्हें उन्होंने अपने परिवार के बाद प्रेग्नेंसी की खबर दी थी और ये खबर सुनते ही दोनों इतने खुश हो गए कि इनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने बिना किसी चिंता के कियारा का साथ दिया और उन्हें प्रेग्नेंसी की बधाई दी।

यह भी पढ़ें – एक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की शादी, रिलेशनशिप से हैं दो बेटे

यह भी देखें- रामनगर कॉलोनी बदहाल! गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से परेशान लोग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2