KBP Times

एक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की शादी, रिलेशनशिप से हैं दो बेटे

Actor Arjun Rampal

Arjun Rampal : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से शादी कर ली है। गोवा में शुक्रवार को यह शादी रजिस्टर्ड कराई गई। दोनों ने उत्तरी गोवा के मापुसा सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान उनके करीबी दोस्त मौजूद थे।

यूसीसी कानून के अनुसार शादी

स्थानीय कानून के तहत पहले और दूसरे हस्ताक्षर के बीच 15 दिन का इंतजार जरूरी होता है। इस अवधि को माफ कराने के लिए कपल ने स्थानीय कोर्ट के असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से विशेष अनुमति ली थी। सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने बताया कि शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर्ड हुई। अर्जुन और गैब्रिएला शाम करीब 4 बजे ऑफिस पहुंचे थे। दोनों इस मौके पर कैजुअल कपड़ों में थे।

2018 से रिश्ते में हैं अर्जुन और गैब्रिएला

बता दें कि एक्टर अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला वर्ष 2018 से रिश्ते में हैं। यह रिश्ता एक्टर की पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद शुरू हुआ था। शादी से 7 साल पहले यानी 2019 में अर्जुन और गैब्रिएला के पहले बेटे एरिक का जन्म हुआ था। इसके चार साल बाद उनके दूसरे बेटे एरिव का जन्म हुआ। 2025 में अर्जुन ने गैब्रिएला से अपनी सगाई की जानकारी दी थी।

दो बच्चों के बाद शादी नहीं करने पर यह कहा था

एक्टर अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह न मेरी वजह से है और न उसकी वजह से। शादी आखिर है क्या? एक कागज ही तो है। मुझे लगता है कि हम पहले से शादीशुदा हैं और मेरे मन में इसे लेकर कोई शक नहीं है, लेकिन कभी-कभी वह कागज आपको बदल भी सकता है क्योंकि आपको लगता है कि अब सब स्थायी है, जबकि असल में यह एक गलत धारणा है और आप कानूनी तौर पर बंध जाते हैं।

मन से शादी हो चुकी है

एक्टर अर्जुन रामपाल ने कहा था, हम दोनों के मन में एक-दूसरे से शादी हो चुकी है। हम एक-दूसरे को सही दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं और साथ ही बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड भी हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों ऐसा ही महसूस करते हैं। हमारे बीच जो कुछ हुआ, वह बहुत स्वाभाविक था। मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता, क्योंकि मैं इसे नजर न लगने देना चाहता हूं। मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी को इस बात का जवाब देना जरूरी है। हमारे लिए यह बहुत खूबसूरत है। आपको जब तक संभव हो, इसे महसूस करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें –वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

यह भी देखें – “इस बार पार्षद को जूतों की माला…” वार्ड 12 में फूटा गुस्सा, चुनाव बहिष्कार का ऐलान | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Helicopter Viral Video

कांवड़ियों पर फूल बरसाने आया हेलीकॉप्टर, तेज हवा से बिगड़ा लोगों का संतुलन, VIDEO वायरल

India Pakistan Relations

‘भारत पानी को हथियार बना सकता है’… सिंधु जल संधि पर पाकिस्तानी मंत्री ने जताई चिंता

sikh protest in delhi

सज्जन कुमार को हीरो बताने पर सिख समाज नाराज़, पीड़ित परिवारों का राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन

Sambit Patra

वंदे मातरम् विवाद पर संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला, कहा- राष्ट्रभक्ति का लिबास हट चुका…

Ex CM Ashok Gehlot

UCC को लेकर मुस्लिम समाज की चिंताएं, अशोक गहलोत से मिले उलेमा और प्रतिनिधि

Actor Arjun Rampal

एक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की शादी, रिलेशनशिप से हैं दो बेटे

India-shrilanka

भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को दूसरा टेस्ट मैच, भारतीय कप्तान गिल के पास 3 हजार रन पूरे करने का मौका

BJP new team for youth

बीजेपी ने अब युवाओं से संवाद के लिए बनाई टीम, आज पीएम से मुलाकात

sugar price and kharge

चीनी की बढ़ती कीमतों और विदेश से आयात पर कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना, खरगे बोले-ये कैसा आत्मनिर्भर भारत ?

2

2