KBP Times

Mirzapur The Movie की रिलीज डेट आई सामने, फिर मचाएगी धमाल

Mirzapur the movie

Entertainment News : लंबे समय से फैंस को इंतजार था कि Mirzapur The Movie कब रिलीज हो रही है तो उसका जवाब आखिरकार मिल गया है. धमाल मचाने वाली वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के साथ गुड्डू पंडित और कालीन भैया की दुश्मनी एक नए और ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंचने वाली है.

गुरुवार सुबह Amazon MGM Studios और Excel Entertainment ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का ऐलान किया। पोस्टर में कई SUVs एक घुमावदार सड़क पर दौड़ती नजर आती हैं, जो आने वाले बड़े टकराव की ओर इशारा करती हैं. कैप्शन में लिखा गया- “अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर”, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘ये तो धोखा हो गया!’– ‘धुरंधर 2’ का टीजर देख फैंस भड़के, बोले- रणवीर सिंह ने चूना लगा दिया

सीरीज के बाद आगे बढ़ेगी कहानी

Mirzapur The Movie की कहानी सीजन 3 के बाद की घटनाओं को दिखाएगी. फिल्म में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी कालीन भैया और अली फजल गुड्डू पंडित के दमदार किरदार में नजर आएंगे. खास बात यह है कि फिल्म में दिव्येंदु शर्मा का किरदार मुन्ना त्रिपाठी भी लौट रहा है, जिसकी वापसी कहानी में नया ट्विस्ट लाने वाली है.

Mirzapur The Movie फिल्म में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रीया पिलगांवकर, हर्षिता गौर समेत कई पुराने और नए चेहरे नजर आएंगे. हालांकि, पहले सीजन में बाब्लू पंडित का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी जगह जितेंद्र कुमार की एंट्री हुई है

यह भी देखें : “जब हम EWS का विरोध नहीं करते तो…”UGC के सपोर्ट में क्या बोले लोग?

पोस्ट-प्रोडक्शन में है फिल्म

फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. यूपी के मिर्जापुर शहर की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी सत्ता, बदले और खून-खराबे के इर्द-गिर्द घूमती है. यही वजह है कि मिर्जापुर को भारत की सबसे चर्चित OTT फ्रेंचाइजी में गिना जाता है.

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी Mirzapur The Movie  फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का भौकाल कितना जोरदार साबित होता है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2