KBP Times

‘ये तो धोखा हो गया!’ – ‘धुरंधर 2’ का टीजर देख फैंस भड़के, बोले- रणवीर सिंह ने चूना लगा दिया

Dhurandhar 2 Teaser Reaction ये तो धोखा हो गया! टीजर देख भड़के फैंस
Dhurandhar 2 Teaser Reaction: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, जहां इसने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। पहले पार्ट के पोस्ट-क्रेडिट सीन में ही खुलासा हुआ था कि दूसरा भाग मार्च 2026 में रिलीज होगा। लेकिन 3 फरवरी 2026 को टीजर रिलीज होने के बाद फैंस की खुशी निराशा में बदल गई। कई दर्शक इसे ‘स्कैम’ या ‘धोखा’ बता रहे हैं।

टीजर पर क्यों हुआ विवाद?

 आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज हुआ यह टीजर रणवीर सिंह के किरदार हम्जा अली मजारी को और भी इंटेंस, खतरनाक और स्टाइलिश दिखाता है। इसमें ल्यारी टाउन पर उसका कब्जा, एक्शन और बैकस्टोरी की झलक है, साथ ही आइकॉनिक डायलॉग “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी” सुनाई देता है। लेकिन समस्या यह है कि टीजर में दिखाए गए ज्यादातर शॉट्स और सीन्स पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के एंड क्रेडिट्स में ही दिखाए गए थे। फैंस को उम्मीद थी कि नया टीजर कुछ फ्रेश फुटेज, नई कहानी की झलक या ज्यादा एक्शन दिखाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

फैंस के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर भड़ासटीजर रिलीज होते ही X (ट्विटर), इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। ज्यादातर यूजर्स निराश और गुस्से में हैं:

  • एक यूजर ने लिखा: “अबे चूना लगा दिया! ये तो पोस्ट-क्रेडिट सीन है, टीजर कहां है?”
  • दूसरे ने कहा: “धोखा हो गया, कुछ नया दिखाते ना!”
  • कई ने तंज कसा: “रणवीर सिंह ने गद्दारी कर दी” या “आदित्या धार ने स्कैम कर दिया”
  • कुछ ने लिखा: “हम कुछ नया चाहते थे, लेकिन पहले ही देखा हुआ माल बेच दिया” हालांकि कुछ फैंस ने डिफेंड भी किया, बोले कि टीजर में ज्यादा स्पॉइलर नहीं दिखाना स्मार्ट मूव है और थिएटर में पूरा मजा आएगा।

फिल्म में क्या नया?

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह दोबारा हम्जा के किरदार में हैं, जो अब पाकिस्तान में घुसकर बदला लेने की प्लानिंग कर रहा है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं, लेकिन पहले पार्ट के विलेन रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) का किरदार खत्म हो चुका है, इसलिए वो नहीं दिख रहे। सारा अर्जुन भी सीक्वल में हैं, लेकिन टीजर में उनका ज्यादा फोकस नहीं है। फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।

रिलीज डेट और उम्मीदें

फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में आएगी, जो ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे त्योहारों के साथ क्लैश कर रही है। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता  के बाद सीक्वल से भी बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन टीजर के बाद हाइप थोड़ा कम हुआ है।फैंस का कहना है – उम्मीद थी धमाका, मिला पुराना वाला ही! क्या ‘धुरंधर 2’ थिएटर में निराशा दूर कर पाएगी या नहीं, ये तो मार्च में पता चलेगा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2