KBP Times

रणवीर कपूर ने राम बनने का किरदार चुना, बन सकते थे किशोर कुमार

Ranveer kapoor

Ranveer Kapoor : कपूर खानदान के लाडले अभिनेता रणवीर कपूर ने रामायण में राम के किरदार को निभाने निर्णय का उस समय लिया जब उनके सामने किशोर कुमार बनने का प्रस्ताव भी था। देश के प्रसिद्व गायक स्व. किशोर कुमार की बायोपिक और रामायण जैसे ग्रंथ के बीच किसी एक पर काम करने को चुनना हो तो अच्छे से अच्छे और बडे से बडे कलाकार के सामने असमंजस की स्थिती बन जाएगी। कुछ ऐसी ही चुनौती एक्टर रणवीर कपूर के सामने भी आई। लेकिन रणवीर सिंह ने रामायण में काम करने को चुना।

अनुराग बसु ने किया खुलासा

फिल्ममेकर अनुराग बसु ने खुलासा किया कि रणबीर को एक समय पर दो बड़े प्रोजेक्ट्स में से चुनना था- एक तरफ किशोर कुमार की बायोपिक और दूसरी तरफ रामायण। दोनों फिल्मों की शूटिंग शेड्यूल टकरा रहे थे, जिसकी वजह से रणबीर एक साथ दोनों नहीं कर सकते थे। अनुराग बसु के मुताबिक, यह फैसला रणबीर के लिए आसान नहीं था। किशोर कुमार जैसे दिग्गज कलाकार की जिंदगी को पर्दे पर उतारना भी एक चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प मौका था। लेकिन आखिरकार रणबीर कपूर ने रामायण को चुना। बसु मानते हैं कि यह सही फैसला था, क्योंकि भगवान राम जैसे पूजनीय और जटिल किरदार को निभाने के लिए न सिर्फ अभिनय क्षमता, बल्कि हिम्मत और समर्पण भी चाहिए होता है।

यह भी पढ़ें : प्रसिद्व निर्माता-निर्देशक बी.आर.चोपड़ा की जयंती आज, भारत को समझने के लिए प्रिंस फिलीप ने देखी इनकी फिल्म

यह भी देखें : राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 में बवाल! जयपुर हाईकोर्ट में फर्जी वोटिंग पर हंगामा, मतदान स्थगित

राम के लुक में तारीफ

बसु ने रणबीर के लुक और उनकी तैयारी की भी जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि रणबीर ने भगवान राम के किरदार को निभाने के लिए जिस तरह खुद को ढाला है, वह काबिले-तारीफ है। उनके अनुसार, “ऐसे किरदार को निभाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है, क्योंकि दर्शकों की भावनाएं इससे जुड़ी होती हैं।” खास बात यह भी है कि रणबीर इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। वह भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम का किरदार भी निभा रहे हैं। रणबीर ने खुद बताया कि इन किरदारों को समझने के लिए उन्होंने शूटिंग से पहले पूरे साल आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से तैयारी की। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में यश- रावण, साई पल्लवी- सीता और सनी देओल- हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

2

2